HPCL Technician Recruitment: इस विभाग में तकनीशियन के 180 से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया
HPCL Technician Recruitment: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी-एनसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 590 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPCL Technician Recruitment: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने विशाखापत्तनम रिफाइनरी के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
HPCL Technician Recruitment: कितनी है पदों की संख्या?
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 186 है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ऑपरेशन तकनीशियन, बॉयलर तकनीशियन, मेंटीनेंस तकनीशियन (मैकेनिकल), मेंटीनेंस तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल), मेंटीनेंस तकनीशियन (इंस्ट्रुमेंटेशन), लैब एनालिस्ट और जूनियर फायर एंड सेफ्टी इंस्पेक्टर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
HPCL Technician Recruitment: भर्ती के लिए जरूरी तारीखें
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 22 अप्रैल, 2022
- आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 21 मई, 2022
HPCL Technician Recruitment: भर्ती का विवरण
कुल पदों की संख्या- 186
- ऑपरेशन तकनीशियन के लिए पदों की संख्या- 94 पद
- बॉयलर तकनीशियन के लिए पदों की संख्या- 18 पद
- मेंटीनेंस तकनीशियन (मैकेनिकल) के लिए पदों की संख्या- 14 पद
- मेंटीनेंस तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) के लिए पदों की संख्या- 17 पद
- मेंटीनेंस तकनीशियन (इंस्ट्रुमेंटेशन) के लिए पदों की संख्या- 09 पद
- लैब एनालिस्ट के लिए पदों की संख्या- 16 पद
- जूनियर फायर एंड सेफ्टी इंस्पेक्टर के लिए पदों की संख्या- 18 पद
HPCL Technician Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग या डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। जरूरी योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
HPCL Technician Recruitment: आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी-एनसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 590 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।HPCL Technician Recruitment: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। इसके साथी ही आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भी डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।