HPCL Vacancy 2023: मैकेनिकल इंजीनियर-चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित इन पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट भरें फॉर्म
HPCL Recruitment 2023: एचपीसीएल में मैकेनिकल इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPCL Recruitment 2023 Last Date: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने मैकेनिकल इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य विभिन्न पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया का आज यानी 18 सितंबर 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
HPCL Recruitment शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन,पोस्ट ग्रेजुएशन, बीई, बीटेक, एमबीए डिग्री, डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं और कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
HPCL Vacancy रिक्तियों का विवरण
यह भर्ती अभियान मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर और अन्य पदों की 276 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 25,26,27,28, 29, 30, 31, 32, और 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
HPCL Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
यूआर, ओबीसीएनसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
HPCL Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं।
-
होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
-
“अधिकारियों की भर्ती 2023-24” के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
-
अब आवेदन पत्र भरें।
-
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
HPCL Recruitment 2023 वेतनमान
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को संबंधित पद के अनुसार 50,000 रुपये से लेकर 2,80,000 रुपये तक प्रतिमाह दिया जाएगा।