फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPCL Mumbai recruitment 2023 know how to apply online at hindustanpetroleum.com

HPCL Recruitment 2023: एचपीसीएल में टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती, ऐसे करना होगा आवेदन

Sun, 12 Feb 2023 09:56 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 12 Feb 2023 09:56 PM IST
सार

HPCL Mumbai Recruitment 2023: एचपीसीएल ने सहायक टेक्नीशियन, सहायक बॉयलर टेक्नीशियन, सहायक अग्नि एवं सुरक्षा ऑपरेटरों और सहायक रखरखाव टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
HPCL Mumbai recruitment 2023 know how to apply online at hindustanpetroleum.com
HPCL

विस्तार

HPCL Mumbai Recruitment 2023: एचपीसीएल ने सहायक टेक्नीशियन, सहायक बॉयलर टेक्नीशियन, सहायक अग्नि एवं सुरक्षा ऑपरेटरों और सहायक रखरखाव टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2023 तक है। 
विज्ञापन


 

एचपीसीएल का यह भर्ती अभियान 60 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 30 रिक्तियां सहायक प्रक्रिया टेक्नीशियन के पद के लिए हैं, 07 रिक्तियां सहायक बॉयलर टेक्नीशियन के पद के लिए हैं, 18 रिक्तियां सहायक अग्नि एवं सुरक्षा ऑपरेटर और सहायक टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) रखरखाव के पद के लिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीसीएल की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही सामान्य, भूतपूर्व सैनिक, ओबीसी-एनसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 590 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed