फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   hp police constable recruitment 2021 for 1334 posts 12th pass can apply

HP Constable Recruitment: इस सूबे में पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों पर निकलीं भर्तियां, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Fri, 01 Oct 2021 06:49 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 01 Oct 2021 06:49 PM IST
सार

HP Constable Recruitment: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 01 अक्तूबर से शुरू हो गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर, 2021 तक जारी रहेगी। 

विज्ञापन
hp police constable recruitment 2021 for 1334 posts 12th pass can apply
Himachal Pradesh Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। राज्य सरकार की बड़ी भर्ती के तौर पर सूबे में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 01 अक्तूबर से शुरू हो गई है।

विज्ञापन

इस भर्ती अभियान के जरिए 1334 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर, 2021 तक जारी रहेगी। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 या कोई अन्य समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना को जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि    01 अक्तूबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि    31 अक्तूबर, 2021
 

सुबह 08 बजे से सक्रिय होगा आवेदन लिंक

एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.hppolice.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आवेदन करने के लिए लिंक 01 अक्तूबर, 2021 को सुबह 8 बजे से सक्रिय हो चुक है। उम्मीदवार कांस्टेबल भर्ती के बारे में अधिक अपडेट जानने के लिए citizenportal hppolice.gov.in पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

महत्वपूर्ण जानकारी

ध्यान रहे उम्मीदवारों द्वारा आवेदन पत्र में भरे गए विवरण को अंतिम माना जाएगा। आवेदन पत्र में किसी भी जानकारी को बदलने के लिए कोई पुन: विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों से स्कैन की गई तस्वीरों, स्कैन किए गए हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज जमा करने के लिए कहा जाएगा। 

एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। भुगतान किसी भी एसबीआई शाखा में शुल्क जमा करके ऑफलाइन मोड के माध्यम से भी किया जा सकता है।

एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुषों के लिए 1500 मीटर दौड़, महिलाओं के लिए 800 मीटर दौड़ होगी। इस दौरान हाई जंप और बोर्ड जंप भी आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा भी देनी होगी, जो कि 80 अंकों की होगी। परीक्षा एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। अंतिम मेरिट सूची तैयार करते वक्त लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक, उम्मीदवारों की ऊंचाई और प्रमाण-पत्रों की जांच को ध्यान में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed