Metro Driver: मेट्रो ड्राइवर बनने का सपना...? जानिए योग्यता, सैलरी और करियर का पूरा प्लान
Metro Driver Job: अगर आप मेट्रो ट्रेन चलाने का सपना देखते हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो मेट्रो ड्राइवर बनना आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें अच्छी सैलरी, सुरक्षित नौकरी और प्रमोशन के अवसर मिलते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Metro Driver: आज के समय में मेट्रो ड्राइवर बनना एक बेहतरीन करियर विकल्प बन गया है। शहरीकरण के बढ़ते दायरे और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के चलते इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। मेट्रो ट्रेन ड्राइवर की जिम्मेदारी होती है कि वह हजारों यात्रियों को सुरक्षित और समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाए।
अगर आप तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार करियर साबित हो सकता है।
मेट्रो ड्राइवर बनने की प्रक्रिया
अगर आप मेट्रो ट्रेन ऑपरेटर यानी मेट्रो ड्राइवर बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
Educational Qualification: शैक्षिणिक योग्यता
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, आईटीआई (ITI) या डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित तकनीकी क्षेत्र में) आवश्यक होता है।
- अगर आपके पास इंजीनियरिंग डिग्री या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा है, तो आपको प्राथमिकता मिल सकती है।
- अधिकांश मेट्रो निगमों में आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच रखी जाती है। कुछ विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी मिल सकती है।
- मेट्रो ड्राइवर बनने के लिए अच्छा स्वास्थ्य आवश्यक है, खासकर आंखों की रोशनी का सही होना जरूरी है। अगर आंखों से संबंधित कोई गंभीर समस्या होती है, तो उम्मीदवार इस पद के लिए अयोग्य घोषित किए जा सकते हैं।
Metro Driver Selection Process: परीक्षा और चयन प्रक्रिया
- आवेदन प्रक्रिया: मेट्रो ड्राइवर की भर्ती दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन या अन्य शहरों की मेट्रो कंपनियों द्वारा की जाती है। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद, उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- लिखित परीक्षा: इसमें तकनीकी ज्ञान, गणित, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता से जुड़े प्रश्न होते हैं।
- मेडिकल टेस्ट: उम्मीदवार का आंखों और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, जिसमें दृष्टि की जांच बेहद जरूरी होती है।
- दस्तावेज सत्यापन: चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में, उम्मीदवारों के सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत दस्तावेजों की जांच की जाती है ताकि उनकी पात्रता सुनिश्चित की जा सके।
- प्रशिक्षण: चयनित उम्मीदवारों को गहन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है। इसमें सिमुलेटर पर अभ्यास, सुरक्षा प्रक्रियाएं और वास्तविक मेट्रो संचालन का प्रशिक्षण शामिल होता है।
- नियुक्ति: जब उम्मीदवार प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें आधिकारिक रूप से मेट्रो ड्राइवर के रूप में नियुक्त किया जाता है और वे अपनी नई भूमिका निभाने के लिए तैयार होते हैं।
Metro Driver Salary: उच्च वेतन और लाभ
दिल्ली मेट्रो में ड्राइवर के रूप में करियर शुरू करने वाले उम्मीदवारों को लगभग 39 हजार रुपये प्रति माह की शुरुआती सैलरी मिलती है। अनुभव और प्रमोशन के साथ यह वेतन 91 हजार रुपये तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, ड्राइवरों को विभिन्न प्रकार के भत्ते और अन्य लाभ भी दिए जाते हैं।