{"_id":"61e5701bad16e75ddd5629a9","slug":"how-the-candidates-go-to-bsf-cisf-or-other-security-forces-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC GD Exam 2021 : BSF, CISF या अन्य सुरक्षाबलों में कैसे जाते हैं अभ्यर्थी और किस सुरक्षाबल के लिए जाता है सबसे अधिक कटऑफ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC GD Exam 2021 : BSF, CISF या अन्य सुरक्षाबलों में कैसे जाते हैं अभ्यर्थी और किस सुरक्षाबल के लिए जाता है सबसे अधिक कटऑफ
Mon, 17 Jan 2022 07:03 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:03 PM IST
सार
GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। SSC ने इस परीक्षा की आंसर की काफी पहले ही जारी कर दी है।
विज्ञापन
SSC GD Constable
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को जल्द ही 25,271 नए कांस्टेबल मिलने वाले हैं। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त जरनल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है और इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है। आयोग ने इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की थी। इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है और अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। आयोग ने इस परीक्षा के रिजल्ट जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप SSC की आने वाली किसी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप इसके लिए सफलता के SSC Foundation Batch की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न सुरक्षाबलों में कैसे जाते हैं अभ्यर्थी :
इस भर्ती के जरिये BSF के 7545, CISF के 8,464, SSB के 3,806, ITBP के 1,431, असम राइफल्स (AR) के 3,785 तथा SSF के 240 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अलग अलग सुरक्षाबलों में जाने के लिए आवेदन करते समय यह सुविधा दी गई थी कि वो अपने पसंद के फोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अपने पसंद के फोर्स का चयन कर लेने से आपको उसी फोर्स में नौकरी मिल जाएगी,यह बात पक्की नहीं है। दरअसल इस भर्ती में सभी सुरक्षाबलों के लिए अलग अलग कट ऑफ जारी किया जाता है,इसलिए अगर आप कट ऑफ स्कोर को पार करते हैं तभी आपको अपने पसंद के फोर्स में जाने का मौका मिलेगा। अगर आप अपने पहले चॉइस के लिए कट ऑफ नहीं पार कर पाते हैं तो आपको अपने चॉइस के क्रमानुसार उस फोर्स में नौकरी दी जाएगी, जिसका कट ऑफ आप पार करते हैं।
विज्ञापन
किस सुरक्षाबल के लिए जाता है सबसे अधिक कटऑफ :
GD कॉन्स्टेबल की पिछली भर्तियों में सबसे अधिक कट ऑफ NIA के लिए और फिर उसके बाद SSFके लिए गया था। गौरतलब है की इन दोनों सुरक्षाबलों के लिए पूरे देश भर के अभ्यर्थियों के लिए श्रेणी के अनुसार एक ही कट ऑफ जारी होता है। जबकि, अन्य सुरक्षाबलों के लिए सभी राज्यों/क्षेत्रो के हिसाब से अलग अलग कट ऑफ जारी किया जाता है। इस बार की भर्ती में NIA के लिए कोई भी सीट नहीं है,इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है की वर्तमान भर्ती में सबसे अधिक कट ऑफ SSF में शामिल होने के लिए रह सकता है।
विज्ञापन