NDA Exam Result 2022: NDA/NA भर्ती के जरिए कौन सी सेना में भरे जाएंगे कितने पद और महिलाओं के लिए आरक्षित हैं कहाँ कितनी पोस्ट, जान लीजिए सबकुछ
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की गई नेशनल डिफेंस एकेडमी एवं नवल एकेडमी 2022 भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए कुल 400 महिला/ पुरुष उम्मीदवारों को सेना में अधिकारी बनने का मौका मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी एवं नवल अकादमी भर्ती परीक्षा (1) 2022 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है जिसे यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है। आयोग इस एग्जाम में सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस सूची में केवल उन्हीं उम्मीदवारों का नाम शामिल किया गया है जो 10 अप्रैल को आयोजित हुई लिखित परीक्षा में पास हुए हैं। अब इन सभी सफल कैंडिडेट्स को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार यूपीएससी की एनडीए-1 परीक्षा 2022 में सम्मिलित हुए थे वे अपना रोल नंबर सफल उम्मीदवारों की इस सूची में देख सकते हैं। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएससी की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
कैसा है पदों का वितरण
इस भर्ती के जरिए कुल 400 महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों का भारतीय सेनाओं में अधिकारी बनने का सपना पूरा होगा। इसमें एनडीए के अंर्तगत आर्मी में कुल 208 पद है जिसमें 10 पद महिला कैंडिडेट्स के हैं। इसके अलावा जहां नेवी में कुल 42 पोस्ट हैं जिसमें 3 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं, एयरफोर्स के फ्लाइंग ब्रांच में 92 पद हैं जिसमें महिला कैंडिडेट्स के 2 व ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल के कुल 18 पदों पर 2 पद महिला अभ्यर्थी के लिए आरक्षित हैं। जबकि ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल के कुल 10 पदों में 2 पद महिला उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित होंगे। इसके अतिरिक्त नवल अकादमी में कुल 30 पदों पर भर्ती होगी जिसमें केवल पुरुष उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा। इन सभी आंकड़ों की पुष्टि के लिए कैंडिडेट्स आयोग द्वारा एनडीए एवं एनए भर्ती -I -2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
परीक्षा में पास उम्मीदवार शुरू कर दें एसएसबी की तैयारी
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी -I 2022 की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब जल्द से जल्द एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए आयोग द्वारा दो सप्ताह का समय दिया है। एसएसबी इंटरव्यू की मजबूत तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे फ्री प्रैक्टिस बैच की भी मदद ले सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
]अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।