फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   How many posts can be recruited this time More about this source-safalta

SSC CGL Recruitment 2022: अगले महीने शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया, इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती

Wed, 17 Aug 2022 06:31 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 17 Aug 2022 06:31 PM IST
सार

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल की अगली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा। इस भर्ती का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जाता है।
 

विज्ञापन
How many posts can be recruited this time More about this source-safalta
ssc recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) की अगली भर्ती में शामिल होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरसअल CGL की अगली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक CGL भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए एक अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। CGL भर्ती 2022 के लिए पहले चरण की परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित की जा सकती है।इससे पहले CGL भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा 11 अप्रैल 2022 से 21 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। CGL भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे SSC कीआधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती :

CGL भर्ती में पिछले कुछ सालों में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हुई है। दरअसल CGL भर्ती 2018 के जरिए जहाँ 11105 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली थी, वहीं CGL भर्ती 2019 में यह संख्या घटकर 8421 हो गई। CGL भर्ती 2020 में रिक्तियों की संख्या महज 7035 है। जबकि CGL भर्ती 2021 के लिए रिक्तियों की संख्या अभी तक जारी नहीं हुई है। पिछले कुछ सालों में इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातारकम हुई है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार आयोग CGL भर्ती में रिक्तियों की  संख्या काफी बढ़ा सकती है। साथ ही आयोग ने भी हाल ही में यह जानकारी दी थी कि वह 70 हजार से भी अधिकपदों पर भर्ती करेगी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस बार CGL भर्ती में रिक्तियों की संख्या में वृद्धि कर सकती है और तकरीबन 8 से 10 हजार पदों पर भर्ती कर सकती है। 

विज्ञापन

किन पदों पर होगी भर्ती :

CGL भर्ती देश भर में काफी प्रतिष्ठित है और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर नियुक्त किया जाता है। इस भर्ती प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, अस्सिटेंट इंस्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स, इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्ससाइज), असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर, सबइंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर, स्टेटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड 2, ऑडिटर, अकाउंटेंट/ जूनियर अकाउंटेंट, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क, टैक्स अस्सिटेंट तथा अपर डिवीजनक्लर्क जैसे पदों पर नियुक्त किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed