फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   How many candidates involved in 26,210 constable recruitment will get a chance to give PET-safalta

UP Police Constable Recruitment 2022: 26,210 सिपाही भर्ती में शामिल कितने अभ्यर्थियों को मिलेगा PET देने का मौका, समझ लाजिए पूरा गणित

Mon, 25 Apr 2022 02:55 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 25 Apr 2022 02:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के रिक्त पदों पर भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। इसभर्ती के जरिए कुल 26,382 रिक्तियों को भरा जाना है।
 

विज्ञापन
How many candidates involved in 26,210 constable recruitment will get a chance to give PET-safalta
UP Police Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में हजारों की संख्या में कॉन्स्टेबल पदों को भरने की तैयारी चल रही है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस भर्ती की चयन प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए कार्यदायी मानक प्राप्त संस्थाओं को निविदा डालने का अवसर दिया जा रहा है। पुलिस भर्ती बोर्ड के मानदंड को पूराकरने वाली एजेंसी को यह जिम्मेदारी सौंपकर इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जाएंगे। इस भर्ती में कोई भी बारहवीं पास 18 वर्ष की आयु वाला अभ्यर्थी फॉर्म भर सकेगा। हालांकि भर्ती की आवेदन प्रक्रिया किस तारीख से शुरू होगी विभाग के जरिए अभी इस संबंध में कोई भी आधिकारिक सूचना साझा नही की गई है। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable FREE Ebooks-Download Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें   
UP कॉन्स्टेबल
 सिलेबस
विज्ञापन

UP कॉन्स्टेबल सैलरी 
UP कॉन्स्टेबल एलिजिबिलिटी 

जून- जुलाई में हो सकता हैं सिपाही भर्ती का ऐलान 

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस भर्ती का विज्ञापन में जून अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा  जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से ऐसी कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी समय-समय पर भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। इसके साथ ही इच्छुक एवं पात्र कैंडिडेट्स को चाहिए कि वे इस भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए उम्मीदवार सफलता डॉट कॉम पर चलाए जा रहे स्पेशल यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैच की मदद भी ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस भर्ती के PET में भी इतने अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल 

यूपी पुलिस की सबइंस्पेक्टर (SI) भर्ती के एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में पास हो चुके उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण से होकर गुजरना होगा जिसमें उन्हें डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का मूल्यांकन भी यदि एसआई भर्ती के  नियमानुसार होता है तो आरक्षी भर्ती की पीईटी में भी साढ़े तीन गुना पुरुष व 4 गुना महिला कैंडिडेट्स को बुलाया जा सकता है। हालांकि यह आंकड़े अभी अनुमान पर आधारित हैं इसलिए अभ्यर्थियों को कॉन्स्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। 

 कितने पदों पर होगी भर्ती 

यूपी के पुलिस विभाग में करीब 25 हजार से अधिक खाली पड़े आरक्षी पदों पर भर्ती की तैयारियां चल रही हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जानी है। 

कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए इतनी चाहिए होगी लंबाई

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed