फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Police Exam 2021: Admit card for constable exam will be issued from August 27, know how many stages will be selected after the examination-safalta

Haryana Police Exam 2021: कांस्टेबल परीक्षा के लिए 27 अगस्त से जारी होंगे एडमिट कार्ड, जानें कितने चरणों की परीक्षा के बाद होगा अभ्यर्थियों का चयन

Fri, 27 Aug 2021 02:21 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 27 Aug 2021 02:21 PM IST
सार

पुरुष कांस्टेबल भर्ती (कमांडो विंग) के लिए HSSC 27 अगस्त से एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। इन पदों पर भर्ती के लिए PST और PET का आयोजन 30 अगस्त से 9 सितंबर के बीच किया जाना है। 

विज्ञापन
Haryana Police Exam 2021: Admit card for constable exam will be issued from August 27, know how many stages will be selected after the examination-safalta
हरियाणा पुलिस भर्ती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयाेग (HSSC) पुरुष कांस्टेबल भर्ती (कमांडो विंग) के लिए एडमिट कार्ड 27 अगस्त से जारी करने वाला है। गौरतलब है कि पुरुष कांस्टेबल (कमांडो विंग) के 520 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 30 अगस्त से 9 सितंबर के बीच किया जाना है। जिन अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सम्मिलित होना है, वे अपना एडमिट कार्ड HSSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर करने के लिए किताबों की खोज में हैं, तो आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की मदद ले सकते हैं। इन ई-बुक्स को खास आपकी सहायता के लिए सफलता के एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किया गया है।

विज्ञापन

यहाँ होना है PET/PST का आयोजन :

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल (कमांडो विंग) के पदों पर भर्ती के लिए PET/PST का आयोजन परेड ग्राउंड, सेक्टर -5, पंचकूला, हरियाणा में किया जाएगा। HSSC द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इन परीक्षणों के लिए अभ्यर्थी परेड ग्राउंड के गेट नंबर 2 से प्रवेश कर सकेंगे। साथ ही HSSC ने अभ्यर्थियों को यह भी कहा है कि परेड ग्राउंड में दोपहर दो बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अत: अभ्यर्थी समय से पहले पहुँचने पहुंचने का प्रयास करें। 

विज्ञापन

इस प्रक्रिया से होगा चयन :

गौरतलब है कि इस भर्ती में सबसे पहले शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी। इन परीक्षाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल चयन PST, PET व लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर बनी मेरिट से होगा। अभ्यर्थी इस परीक्षा से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त  SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और  साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसे अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed