फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Haryana CET 16,261 applicants yet to download admit cards; Bus service app launched

HSSC CET: हरियाणा सेट के 16261 परीक्षार्थियों ने अभी तक डाउनलोड नहीं किया प्रवेश पत्र, आयोग ने भेजा रिमाइंडर

Fri, 25 Jul 2025 08:33 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 08:33 PM IST
सार

Haryana CET 2025: हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा के 16,261 उम्मीदवारों ने अभी तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है। आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों को रिमाइंडर भेजा है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एप भी लॉन्च किया गया है।
 

विज्ञापन
Haryana CET 16,261 applicants yet to download admit cards; Bus service app launched
HSSC CET 2025 - फोटो : L- Adobe Stock, R- X(@advhimmatsingh)

विस्तार

Haryana CET 2025: हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा 26 और 27 जुलाई को राज्य भर के 834 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए कुल 13.48 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। 

विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि सामान्य पात्रता परीक्षा के 16,261 उम्मीदवारों ने अभी तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है। आयोग ने ऐसे सभी उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से एक रिमाइंडर भेजा है। 
विज्ञापन


अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट किया, "26 और 27 जुलाई को होने वाली सीईटी 2025 ग्रुप सी परीक्षा के लिए, 16,261 उम्मीदवारों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है। आयोग ने आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक रिमाइंडर संदेश भेजा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के लिए शुरू की गई निःशुल्क बस सेवा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहले घोषणा की थी कि राज्य सरकार सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक सुगम परिवहन सुनिश्चित करने के लिए निःशुल्क बस सेवा प्रदान करेगी । महिला अभ्यर्थियों और उनके परिवार के एक सदस्य को निःशुल्क यात्रा की अनुमति होगी।

राज्य में शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल

हरियाणा पुलिस ने परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राज्य में शनिवार को स्कूल बंद रहेंगे। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 (उपद्रव या संभावित खतरे के तत्काल मामलों में आदेश जारी करने की शक्ति) के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

छात्रों की सुविधा के लिए एप भी लॉन्च किया गया

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने उम्मीदवारों के लिए एक ऐप - सीईटी 2025 ऐप भी लॉन्च किया है, जिससे वे अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए बसों की उपलब्धता, समय-सारिणी आदि जैसी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed