फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Haryana Assistant Professor Recruitment 2025: Apply for 2424 Posts Before 15th March; know Details

HPSC Recruitment: हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के 2424 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें अप्लाई

Sat, 15 Mar 2025 07:17 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 15 Mar 2025 07:17 AM IST
सार

HPSC Recruitment 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा 2424 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 15 मार्च  है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।

विज्ञापन
Haryana Assistant Professor Recruitment 2025: Apply for 2424 Posts Before 15th March; know Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Haryana Assistant Professor Recruitment 2025: अगर आप हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी पाने के इच्छुक हैं तो आपके पास अब अंतिम मौका है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) 2424 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 15 मार्च 2025 को समाप्त कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाकर hpsc.gov.in पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


एचपीएससी ने 1 मार्च 2025 को आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की थी और अब यह 15 मार्च 2025 (शाम 5 बजे तक) समाप्त हो जाएगी। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। 
विज्ञापन
Trending Videos

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2424 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से:
  • 1273 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए
  • 429 पद एससी उम्मीदवारों के लिए
  • 361 पद बीसीए वर्ग के लिए
  • 137 पद बीसीबी वर्ग के लिए
  • 224 पद EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए और इस डिग्री में कम से कम 55% अंक होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को मैट्रिक तक हिंदी या संस्कृत का ज्ञान होना जरूरी है। उम्मीदवार को UGC या CSIR द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) पास किया होना चाहिए या फिर उम्मीदवार के पास पीएचडी डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष 15 जुलाई 2024 तक होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा।
  • अनारक्षित महिला उम्मीदवारों, अन्य राज्यों की महिला उम्मीदवारों और हरियाणा के एससी/बीसी-ए/बीसी-बी/ईएसएम पुरुष/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।

परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों को सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट देना होगा। स्क्रीनिंग टेस्ट में उम्मीदवारों से 100 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए उन्हें 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस पेपर का कुल अंक 100 होगा। सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का कुल अंक 150 होगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग के तौर पर एक-चौथाई अंक भी काटा जाएगा।

इंटरव्यू का वेटेज 12.5 प्रतिशत होगा। पहली मेरिट लिस्ट विषय ज्ञान परीक्षण और इंटरव्यू/मौखिक परीक्षा के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी।

HPSC Assistant Professor 2025 Recruitment: आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले उम्मीदवार को HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट http://hpsc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन पत्र को ध्यान से भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क भरने के बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र का सिग्नेचर करें, क्योंकि यह फॉर्म पूरा करने के लिए आवश्यक है।
  • कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed