फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GUJCET 2024: Window to raise objections against provisional answer key closes today, link here

GUJCET 2024: अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने की आज अंतिम तिथि; यहां कराएं दर्ज

Sat, 06 Apr 2024 04:13 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 06 Apr 2024 04:13 PM IST
सार

GUJCET 2024: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने की आज अंतिम तिथि है। उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से आपत्ति प्रपत्र जमा करा सकते हैं। 
 

विज्ञापन
GUJCET 2024: Window to raise objections against provisional answer key closes today, link here
GUJCET 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

GUJCET 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) आज गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए आपत्ति विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करानी है, वे आधिकारिक वेबसाइट gujcetkey@gmail.com पर जाकर आपत्ति प्रपत्र जमा करा सकते हैं।  अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

GUJCET 2024: Window to raise objections against provisional answer key closes today, link here
GUJCET 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

GUJCET 2024: योग्यता अंक
अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। जीएसईबी ने गुजरात के विभिन्न कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित बीटेक और बीफार्मा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 मार्च को जीयूजेसीईटी 2024 आयोजित किया था।

छात्रों को जीयूजेसीईटी 2024 उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। टाई होने की स्थिति में, गणित और भौतिकी में उच्च अंक वाले छात्रों को बेहतर रैंक मिलेगी। यदि बराबरी बनी रहती है, तो गणित और रसायन विज्ञान में उच्च अंक वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यूजी इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया में GUJCET परीक्षा परिणाम का 40% वेटेज होगा, जबकि 12वीं कक्षा के अंकों को 60% वेटेज दिया जाएगा।

जीएसईबी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जीयूजेसीईटी परिणाम की घोषणा करेगा। छात्रों को आपत्ति प्रपत्र भरना होगा और सहायक दस्तावेज और ईमेल दर्ज करना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अपना बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड, बैंक का नाम और शाखा विवरण का उल्लेख करना होगा। ईमेल के अलावा अन्य माध्यमों से प्रस्तुत आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने वालों को प्रति प्रश्न 500 रुपये का शुल्क देना होगा। आपत्ति शुल्क का भुगतान ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed