फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Gujarat Metro Recruitment 2022 Sarkari Naukri apply online on gujaratmetrorail.com for various posts

Metro Recruitment 2022: गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकलीं 96 पदों पर भर्तियां, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका 

Thu, 13 Jan 2022 07:50 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Thu, 13 Jan 2022 07:50 PM IST
सार

गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार मैनेजर, जनरल मैनेजर व अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Gujarat Metro Recruitment 2022 Sarkari Naukri apply online on gujaratmetrorail.com for various posts
गुजरात मेट्रो भर्ती 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जीएमआरसी ने कुल 96 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जीएमआरसी ने सिविल, सिस्टम, इलेक्ट्रिकल,स्टॉक, संचालन व रखरखाव में मैनेजर, जनरल मैनेजर, सीनियर डिप्टी डीएम, डीजीएम, जेजीएम, असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनियर जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर पदों के विवरण, पात्रता मानदंड व अन्य जानकारियों को जाकर पढ़ सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 11 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।

विज्ञापन

Metro Recruitment 2022 के लिए ये है शैक्षणिक योग्यता 

  • वरिष्ठ उप. जनरल मैनेजर के पद के लिए उम्मीदवारों के पास सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से बीई व बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास 15 सालों का कार्य अनुभाव होना चाहिए। 
  • उप. जनरल मैनेजर के पद लिए उम्मीदवारों के पास बीई व बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही 10 वर्ष का कार्य अनुभव भी चाहिए। 
  • मैनेजर के पद के लिए उम्मीदवारों के पास सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से बीई व बीटेक की स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास 9 साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
  • एएम के पद के लिए उम्मीदवारों के पास सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से बीई व बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास 5 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। 
  • जनरल मैनेजर के पद के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई व बीटेक की डिग्री के साथ 20 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • जीएम ई एंड एम  के पद के लिए उम्मीदवारों के पास बीई व बीटेक की डिग्री के साल 18 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • जेजीएम के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास बीई व बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। साथ में 16 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। 
  • सीनियर डीजीएम के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास बीई व बीटेक की डिग्री होनी चाहिए और 15 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। 
  • इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास बीई व बीटेक की डिग्री होनी चाहिए और 3 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Metro Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार  गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाएं। 
  • होमपेज पर मौजूद करियर अनुभाग पर क्लिक करें। 
  • अब मैनेजर, जनरल मैनेजर, सीनियर डिप्टी डीएम, डीजीएम, जेजीएम, असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनियर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • भर्ती विवरण को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन करें। 
  • उम्मीदवार पंजीकरण करते हुए आवेदन पत्र को भरें। 
  • उम्मीदवार निर्धारित दस्तावेजों को अपलोड करते हुए अपने फॉर्म को जमा करें। 
  • आवेदन पत्र जमा होने के बाद वह स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed