फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Guidelines will be strict for CTET Exam-safalta

CTET Exam 2021: UPTET में बड़ी चूक होने के बाद सीटेट उम्मीदवारों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी, उठाए जा सकते हैं ये सख्त नियम

Fri, 03 Dec 2021 01:46 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 03 Dec 2021 01:46 PM IST
सार

CTET Exam 2021: UPTET में बड़ी चूक होने के बाद सीटेट उम्मीदवारों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी, उठाए जा सकते हैं ये सख्त नियम 

विज्ञापन
Guidelines will be strict for CTET Exam-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्तर पर सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के जरिए प्रत्येक वर्ष दो बार आयोजित किया जाने वाला सेंट्रल टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (सीटीईटी) की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस पात्रता परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। सीबीएसई द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, केन्द्रीय पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र दिसंबर 2021 के पहले सप्ताह में जारी किये जाएंगे, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। बताते चलें कि इस परीक्षा के लिए 19 सितंबर से 25 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए थे। इस एग्जाम में लगभग 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अगर आपने भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है,तो इनकी बेहतर तैयारी व कोर्स के कंप्लीट रिवीजन के लिए स्टूडेंट्स सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे इस FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

 दो पालियों में होगा 2 तरह के पेपर का आयोजन 

CTET-2021 परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक दो पालियों में कराई जानी है। इसकी पहली पाली की शुरुआत सुबह 9.30 बजे हो जाएगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीबीएसई 20 भाषाओं में सीटीईटी आयोजित करेगा। परीक्षा के अंतर्गत 2 तरह के पेपर का आयोजन किया जाना है। पेपर-I का आयोजन उनके लिए होता है जो कैंडिडेट्स कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाने के इच्छुक हैं जबकि कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सीटेट पेपर-II में भाग लेना व उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है। सीबीएसई सीटीईटी इनफॉर्मेशन बुलेटिन 2021 के अनुसार सीटीईटी 2021 का रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा पास करने वाले युवाओं का सीटीईटी सर्टिफिकेट हमेशा के लिए वैलिड कर दिया गया है।

विज्ञापन

यूपीटेट का पेपर लीक होने के बाद सीटेट में बरती जाएगी सख्ती

उत्तर प्रदेश में होने वाली यूपी अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Exam 2021) का प्रश्नपत्र लीक हो जाने के बाद प्रशासन को यह एग्जाम रद्द करना पड़ गया है। ऐसे में16 दिसंबर से शुरू होने वाली सीटीईटी में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को कड़ी निगरानी में परीक्षा देनी होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केन्द्रीय पात्रता परीक्षा को आयोजित की जाने वाली एजेंसी को भी सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त आंतरिक जांच एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

 अगर आप CTET जैसी किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed