GRSE Recruitment 2024: जीआरएसई में अपरेंटिसशिप का मौका, इतनें पदों पर होगा चयन; जानें कौन कर सकता है आवेदन
GRSE Recruitment 2024: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GRSE Recruitment 2024: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने अपरेंटिस और एचआर (HR) ट्रेनी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इसके लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर (grse.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अक्तूबर से शुरू हुई है, जो 17 नवंबर तक खुली रहेगी।
इस भर्ती अभियान का लक्षय कुल 236 पदों को भरना है, जिसमें ट्रेड अपरेंटिस (पूर्व आईटीआई) के लिए 90 रिक्तियां, ट्रेड अपरेंटिस (फ्रेशर) के लिए 40, ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए 40, एचआर ट्रेनी के लिए 6 रिक्तियां और तकनीशियन अपरेंटिस के लिए 60 रिक्तियां रिक्तियां शामिल है।
पात्रता मानदंड
- मानव संसाधन प्रशिक्षु पदों के लिए, उम्मीदवारों के पास पूर्णकालिक स्नातक डिग्री और मानव संसाधन प्रबंधन/ मानव संसाधन विकास/ सामाजिक कार्य/ श्रम कल्याण पाठ्यक्रम में एमबीए/ पीजी डिग्री/ पीजी डिप्लोमा या समकक्ष में दो साल का पूर्णकालिक प्रथम श्रेणी या 60 प्रतिशत अंक (एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीएच उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत) होना चाहिए।
- ट्रेड अपरेंटिस (पूर्व आईटीआई) रिक्तियों के लिए, प्रत्येक ट्रेड/विषय में योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
- फ्रेशर अप्रेंटिस रिक्तियों के लिए सामान्य मेरिट सूची कक्षा 10/माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। ट्रेड का आवंटन योग्यता और सीटों की उपलब्धता के क्रम में शामिल होने के बाद किया जाएगा।
- एचआर ट्रेनी के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग योग्यता परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर की जाएगी। एचआर ट्रेनी रिक्तियों के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 सितंबर, 2024 को 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
मेरिट सूची: जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक नामांकन किया है, उन्हें उनके अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, सत्यापन के दौरान आवेदकों को मूल प्रतियां साथ लानी होंगी।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल (grse.in) पर जाएं।
- होम पेज पर आवेदकों को "नवीनतम समाचार" पर क्लिक करें और भर्ती लिंक पर जाएं।
- अब पंजीकरण पूरा करें और प्राप्त आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदनकर्ताओं को अपनी हाल की पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
- अब आवेदकों को अपना आवेदन पत्र सही विवरण के साथ पूरा करें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- अंत में आवेदन पत्र जमा करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक कॉपी ले लें।