फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs in uttar pradesh

यूपी ने खोला नौकरी का पिटारा, 427 पदों पर भर्ती

Mon, 20 Jul 2015 08:26 PM IST
Updated Mon, 20 Jul 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
govt jobs in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। निर्धारित पदों की कुल संख्या 427 है, जिनमें पर्यटन अधिकारी, पर्यटन सूचना अधिकारी, इलेक्ट्रीशियन, शोध सहायक, ज्येष्ठ अनुदेशक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, शोध सहयुक्त, प्रारूपकार, प्रलेखीकरण सहायक, मानचित्रकार, फिल्म सूचीकार, अनुरेखक, इलेक्ट्रीशियन कम जेनरेटर ऑपरेटर इत्यादि पद शामिल हैं।

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग विभाजित किया गया है। इन पदों पर न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन पात्र हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को न्यूनतम 5,200 रुपये से लेकर अधिकतम 34,800 रुपये (पदानुसार) दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन

5,200 से 34,800 रुपये तक वेतनमान

govt jobs in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। निर्धारित पदों की कुल संख्या 427 है, जिनमें पर्यटन अधिकारी, पर्यटन सूचना अधिकारी, इलेक्ट्री‌शियन, शोध सहायक, ज्येष्ठ अनुदेशक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, शोध सहयुक्त, प्रारूपकार, प्रलेखीकरण सहाय‌क, मानचित्रकार, फिल्म सूचीकार, अनुरेखक, इलेक्ट्री‌शियन कम जेनरेटर ऑपरेटर इत्यादि पद शामिल हैं।

शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग विभाजित किया गया है। इन पदों पर न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन पात्र हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को न्यूनतम 5,200 रुपये से लेकर अधिकतम 34,800 रुपये (पदानुसार) दिए जाने का प्रावधान है।

रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 04 अगस्त

govt jobs in uttar pradesh

निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 105 रुपये, अनुसूचित जाति/जनजाति को 65 रुपये और शारीरिक रूप से आशक्तजनों को 25 रुपये ऑनलाइन या ई-चालान के माध्यम से जमा करने होंगे।

उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधि‌कारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से तीन चरणों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ‌निकालकर आगामी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

शैक्षिक योग्यता, अनुभव और अधिमानी योग्यता के आधार पर सूचीबद्ध किए गए आवेदकों का अंतिम चयन साक्षात्कार के जरिये किया जाएगा। इन पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 04 अगस्त, 2015 व आवेदन पत्र जमा करने की 08 अगस्त, 2015 है। पदों से संबंधित अन्‍य जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed