फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs in postal dept

12वीं पास के लिए पोस्टल असिस्टेंट बनने का मौका

Tue, 14 Apr 2015 12:39 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
govt jobs in postal dept

हिमाचल पोस्टल सर्कल ने पोस्टल असिस्टेंट के पद पर नियुक्ति के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। इन पदों की कुल संख्या 11 है। विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता के अलावा आवेदकों को टाइपिंग और डाटा एंट्री की जानकारी का होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 5 मई, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तक (ग्रेड पे- 2,400 रुपये) देने का प्रावधान किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

govt jobs in postal dept

विज्ञापित पदों पर नियुक्ति खेल कोटा (वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज) के तहत की जाएगी। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को जरूरी दस्तावेजों की प्रतियों के साथ 'द चीफ पोस्टमास्टर जनरल, (आर. एंड ई.सेक्‍शन), एच.पी सर्कल, कसुमपति, शिमला -171009' के पते पर अंतिम तिथि से पहले भेजें।

आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट/पंजीकृत पोस्ट के द्वारा भेजें। सामान्य व पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 400 रुपये व अन्य वर्गों के आवेदकों के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 5 मई, 2015 है।

आवेदन करने के लिए व अन्य किसी जानकारी के लिए ‌आधिकारिक वेबसाइट www.hppostalcircle.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed