फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs for 12th pass

12वीं पास के लिए क्लर्क की नौकरी, सैलरी भी दमदार

Wed, 08 Jul 2015 06:09 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
govt jobs for 12th pass

बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोबॉटनी, लखनऊ (बीएसआईपी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के 13 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं या समकक्ष परीक्षा और कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट की अंग्रेजी टाइपिंग और 30 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग की गति का होना आवश्यक है।
विज्ञापन


इन पदों पर स्नातकों और कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले आवेदकों को चयन में वरीयता दी जाएगी। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये ग्रेड पे 1,900 रुपये दिये जाने का प्रावधान है।

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 अगस्त

govt jobs for 12th pass

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार बीएसआईपी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए  निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ‌अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट 'बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोबॉटनी, लखनऊ' के पक्ष में बनवाकर जमा करना होगा।

आरक्षित वर्ग के आवेदकों को शुल्क मुक्त रखा गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदकों का चयन प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया के जरिये किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक बीएसआईपी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bsip.res.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed