फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   government jobs in bank of india.

बैंक ऑफ इंडिया में 10वीं पास की भर्ती

Fri, 17 Oct 2014 03:29 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
government jobs in bank of india.

बैंक ऑफ इंडिया ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों में ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडेंट व अन्य पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऑफिस असिस्टेंट के लिए स्नातक, अटेंडेंट के पदों के लिए 10वीं पास व अन्य पदों के लिए 8वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु की गणना 1 सितंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

चयन प्रक्रिया व आवेदन करने का तरीका

government jobs in bank of india.

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार व प्रमाणपत्रों का सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा। विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग है।

ऑफिस असिस्टेंट के लिए 15000 रुपये प्रतिमाह, अटेंडेंट के लिए 8000 रुपये प्रतिमाह व अन्य पदों के लिए 5000 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर उम्मीदवार केवल ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी, आवेदन फॉर्म को निर्धारित प्रारूप में भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिए गए निर्धारित पते पर 20 अक्टूबर, 2014 तक भेजें। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट http://www.bankofindia.co.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed