फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Government Job in Forest department.

वन विभाग में बनें अधिकारी, जल्द करें आवेदन

Thu, 28 May 2015 08:55 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
Government Job in Forest department.

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा के अधिकारी वर्ग के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 110 है।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों को संबंधित विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 अगस्त, 2015 से की जाएगी।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में नकद या ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Government Job in Forest department.

विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को निर्देशों के अनुसार सावधानीपूर्वक पूरा करें।

इन पदों पर चयन ‌प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर ‌किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त, 2015 को किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून, 2015 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट http://www.upsconline.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed