फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   good news for central govt employees

केंद्रीय कर्मचारियों को राहत, अब नहीं अटकेगी ग्रेच्युटी

Fri, 30 Oct 2015 07:46 AM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 07:46 AM IST
विज्ञापन
good news for central govt employees

केंद्रीय कर्मियों के लिए राहत वाली खबर है। रिटायरमेंट के बाद सरकारी आवास छोड़ने पर अब उन्हें नो ड्यूज सर्टिफिकेट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। अब यह ऑनलाइन जारी होगा। साथ ही कर्मचारी सर्टिफिकेट के लिए किए गए आवेदन की स्थिति भी वेबसाइट पर देख सकेंगे।

विज्ञापन


सर्टिफिकेट समय से जारी होने पर कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का पूरा भुगतान भी हो जाएगा क्योंकि जब तक नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी नहीं होता है तब तक गेच्युटी का कुछ अंश रोके जाने का प्रावधान है। इस बाबत डायरेक्टरेट ऑफ एस्टेट्स की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद आवास छोड़ने पर नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के लिए विभाग के काफी चक्कर काटने पड़ते हैं। सर्टिफिकेट मैनुअल रूप से जारी होता है, सो इसमें अक्सर विलंब होता है जबकि नियम है कि नो ड्यूज सर्टिफिकेट मिलने पर ही कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित सभी लाभों का पूरा भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को मिलेगी काफी राहत

good news for central govt employees

नई व्यवस्था के तहत सर्टिफिकेट ऑनलाइन जारी किए जाने पर कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें सिर्फ ऑनलाइन सर्टिफिकेट ही जारी किए जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन होते ही कर्मचारी वेबसाइट पर आवेदन की स्थिति और ऊपर बैठे अफसर उसके निस्तारण की स्थिति जान सकेंगे।

ऐसे में नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी करने वालों अफसरों पर समय से काम पूरा करने का दबाव होगा। यह भी कि अब तक मैनुअल रूप से मिले आवेदन को भी ऑनलाइन कर दिया जाएगा, क्योंकि अब किसी भी सूरत में मैनुअल रूप से नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं दिए जाएंगे।

सिविल एकाउंट्स ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने आदेश का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें समय से नो ड्यूज सर्टिफिकेट मिलने से सेवानिवृत्ति से संबंधित लाभों का भुगतान भी नहीं फंसेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed