{"_id":"6409a70483d7db8ca00df0ad","slug":"gail-recruitment-2023-for-associate-posts-apply-online-at-gailgas-com-2023-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GAIL Recruitment 2023: गेल इंडिया लिमिटेड में भर्ती के लिए कल से आवेदन शुरू, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
GAIL Recruitment 2023: गेल इंडिया लिमिटेड में भर्ती के लिए कल से आवेदन शुरू, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
Thu, 09 Mar 2023 03:06 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 09 Mar 2023 03:06 PM IST
सार
GAIL Recruitment 2023: गेल इंडिया लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल से शुरू होगी।
विज्ञापन
gail
- फोटो : gail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GAIL Recruitment 2023: गेल इंडिया लिमिटेड ने सीनियर एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार गेल गैस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट gailgas.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 10 मार्च, 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान गेल गैस लिमिटेड में 120 पदों को भरेगा।
विज्ञापन
रिक्ति विवरण
- सीनियर एसोसिएट (तकनीकी): 72 पद
- सीनियर एसोसिएट (अग्नि एवं सुरक्षा): 12 पद
- सीनियर एसोसिएट (मार्केटिंग): 6 पद
- सीनियर एसोसिएट (वित्त और लेखा): 6 पद
- सीनियर एसोसिएट (कंपनी सचिव): 2 पद
- सीनियर एसोसिएट (मानव संसाधन): 6 पद
- जूनियर एसोसिएट: 16 पद
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
वेतनमान
गेल इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती के लिए सीनियर एसोसिएट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 60,000/- रुपये प्रति माह और जूनियर एसोसिएट्स के लिए वेतन 40,000/- रुपये प्रति माह है जिसमें वेतन, एचआरए और अन्य भत्ते शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया
वरिष्ठ एसोसिएट्स के लिए लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार और जूनियर एसोसिएट्स के लिए लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।