फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GAIL India Recruitment 2022 Sarkari Naukri for chief manager and senior officer posts apply at gailonline.com

GAIL India Recruitment 2022: गेल इंडिया में निकलीं विभिन्न पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन, यहां देखें डिटेल

Sun, 09 Jan 2022 09:01 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sun, 09 Jan 2022 09:01 PM IST
सार

गेल इंडिया ने मुख्य प्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारी के कुल 09 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार जल्द ही आधिकारीक वेबसाइट  gailonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें भर्ती विवरण।

विज्ञापन
GAIL India Recruitment 2022 Sarkari Naukri for chief manager and senior officer posts apply at gailonline.com
GAIL India Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

गेल इंडिया ने मुख्य प्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारी पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। कंपनी में मुख्य प्रबंधक के पद के लिए 02 पदों पर और वरिष्ठ अधिकारी के 07 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। योग्य उम्मीदवार गेल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 20 जनवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों को पढ़ सकते हैं। मुख्य प्रबंधक के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। वरिष्ठ अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 32 वर्ष तक होनी चाहिए।

विज्ञापन

 

GAIL India Recruitment 2022 के लिए ये है भर्ती विवरण

  • मुख्य प्रबंधक : 02 पद
  • वरिष्ठ अधिकारी : 07 पद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

GAIL India Recruitment 2022 के लिए ये पात्रता मापदंड

  • मुख्य प्रबंधक : एमबीबीएस के साथ जनरल मेडिसिन में एमडी/डीएनबी होनी चाहिए।
  • वरिष्ठ अधिकारी : एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए।

 

विज्ञापन

GAIL India Recruitment 2022 की ये है चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों के लिए समूह चर्चा आयोजित की जाएगी। साथ ही उनका साक्षात्कार का भी आयोजन किया जाएगा। इन प्रक्रिया को चयन समिति द्वारा देखा जाएगा। यह चयन प्रक्रिया अस्थायी है। हालांकि, चयन प्रक्रिया कंपनी की प्रशासनिक एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं के आधार पर अलग हो सकती है।

 

GAIL India Recruitment 2022 के लिए ये है आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
  • वहीं अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

 

GAIL India Recruitment के लिए इतना मिलेगा वेतन

  • मुख्य प्रबंधक के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 90 हजार से 2 लाख 40 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
  • वरिष्ठ अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 60 हजार से 1 लाख 80 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।

 


GAIL India Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध मुख्य प्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब इन पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण करें।
  • भर्ती के लिए आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अब अपने आवेदन पत्र को जमा करें।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed