FRI Vacancy 2026: वन अनुसंधान विभान में ग्रुप-सी के पदों पर चल रही है भर्ती, 10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन
FRI Recruitment 2026: वन अनुसंधान संस्थान ने ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में 10वीं, 12वीं, आईटीआई और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय तारीख के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
FRI Vacancy 2026: वन अनुसंधान संस्थान (FRI) ने ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 91 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें लाइब्रेरी सूचना सहायक, तकनीकी सहायक, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, तकनीशियन, स्टोर कीपर, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), वन रक्षक और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) जैसे पद शामिल हैं।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 मई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 3 जून 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार FRI की आधिकारिक वेबसाइट fri.icfre.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन?
- पुस्तकालय सूचना सहायक: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस (पुस्तकालय विज्ञान) में ग्रेजुएशन किया हो।
- तकनीकी सहायक (फील्ड/लैब रिसर्च): उम्मीदवार के पास साइंस विषय से स्नातक डिग्री हो। इसमें बॉटनी, जूलॉजी, फॉरेस्ट्री, पर्यावरण, बायोटेक्नोलॉजी, जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, जियोलॉजी या बायोकेमिस्ट्री जैसे विषय शामिल होने चाहिए।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही हिंदी या अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड और कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है।
- तकनीशियन (फील्ड/लैब रिसर्च): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय के साथ 12वीं में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
- स्टोर कीपर: इसके लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है।
- तकनीशियन (आईटी/बढ़ई/प्लंबर/इलेक्ट्रीशियन): अभ्यर्थी 10वीं पास हो और संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या मान्यता प्राप्त संस्थान से कोर्स किया हो।
- लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC): उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है।
- वन रक्षक: उम्मीदवार साइंस विषय से 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा शारीरिक फिटनेस भी जरूरी है, जैसे तय दूरी पैदल चलना, न्यूनतम लंबाई और छाती का माप।
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS): उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कुल 1500 रुपये शुल्क देना होगा, जिसमें 800 रुपये आवेदन शुल्क और 700 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क शामिल है। वहीं महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए केवल 700 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि उनका आवेदन शुल्क माफ किया गया है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले FRI की आधिकारिक वेबसाइट FRI Official Website पर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitment” या “Career” सेक्शन में जाएं।
- FRI Group-C Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- पहले रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरकर लॉगिन आईडी बनाएं।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।