फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   For whom women candidates will not be able to apply in the recruitment of 26,382 constable and fireman posts of UP Police-safalta

UP Police Constable Recruitment 2022: क्या यूपी पुलिस की 26,382 कॉन्स्टेबल और फायरमैन के पदों की भर्ती में महिला अभ्यर्थी किसके लिए नहीं कर पाएंगी अप्लाई, जानिए क्या है पूरी बात

Wed, 02 Feb 2022 01:39 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 02 Feb 2022 01:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में कार्यशाला कर्मचारी के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
For whom women candidates will not be able to apply in the recruitment of 26,382 constable and fireman posts of UP Police-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती की आधिकारिक सूचना टेंडर नोटिस के माध्यम से सार्वजनिक कर दी है। निविदा नोटिस में बताया गया है कि पुलिस विभाग की ओर से जल्द ही कुल 26,382 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारी विभाग द्वारा तेजी के साथ की जा रही है। इसमें पुलिस कॉन्स्टेबल के 26,000 और 172 पद फ़ायरमैन के शामिल होंगे। सिपाही के पदों पर महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा लेकिन 172 फायरमैन के पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थी ही अप्लाई कर सकेंगे। हालांकि,पदों की संख्या में परिवर्तन करने से जुड़े सभी अधिकार भर्ती बोर्ड के पास सुरक्षित होंगे। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा। इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर कोई उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की घर बैठे तैयारी करना चाहता है तो उसे तुरंत सफलता डॉट कॉम के  FREE Current Affairs - Download Now को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स बैच में अभ्यर्थियों को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम को क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी। 

विज्ञापन

ऑफलाइन कराई जाएगी परीक्षा 

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया के अंतगर्त सबसे पहले 300 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम पेपर-पेन मोड यानी OMR शीट पर आधारित होगी। इसमें कुल प्रश्नों की संख्या 150 होती है जो सिपाही भर्ती के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग विषयों से पूछे जाते हैं। परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का सही उत्तर देने वाले अभ्यर्थी को प्रति सवाल 2 नंबर प्रदान किए मिलेंगे, जबकि कैंडिडेट द्वारा किसी प्रश्न का गलत आन्सर दिए जाने पर एक-चौथाई अंक काटे भी जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर जाकर खास यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैच कोर्स को सबस्क्राइब करके अपनी तैयारी शुरू कर दें। ताकि परीक्षा के समय किसी भी सावल का जवाब गलत न हो।   

विज्ञापन

 महिला कैंडिडेट्स किस पद के लिए नहीं कर सकेंगी आवेदन 

यूपी पुलिस के पुलिस विभाग में जल्द ही आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती के अंतगर्त महिला अभ्यर्थियों को केवल कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इस संबंध में और अधिक स्पष्ट सूचना के लिए उम्मीदवारों को भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन का जरूर इंतजार करना चाहिए।     

विज्ञापन
विज्ञापन

 किस आधार पर होगा चयन 

यूपी पुलिस विभाग में भर्ती पाने के लिए चार चरणों से उम्मीदवारों को गुजरना होगा। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड और मेडिकल परीक्षा अभ्यर्थियों को देनी होगी। सभी चार चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम योग्यता सूची में शामिल होने की जगह मिलेगी।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed