{"_id":"6afe672b35d1bdc48b0b5fbc","slug":"gta-6-one-billion-dolller-pre-orders-companies-offer-paid-leave-for-gamers-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"GTA 6 के लिए पेड लीव ले रहे कर्मचारी: रिलीज से पहले ही प्री-ऑर्डर एक बिलियन डॉलर पार, गेम का ऐसा क्रेज क्यों?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
GTA 6 के लिए पेड लीव ले रहे कर्मचारी: रिलीज से पहले ही प्री-ऑर्डर एक बिलियन डॉलर पार, गेम का ऐसा क्रेज क्यों?
Thu, 19 Nov 2026 08:35 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:35 AM IST
सार
- GTA 6 के प्री-ऑर्डर एक बिलियन डॉलर पार।
- गेम खेलने के लिए छुट्टी ले रहे कर्मचारी।
- GTA सीरीज की 470 मिलियन यूनिट बिक्री।
- भारत में भी गेम का जबरदस्त क्रेज।
विज्ञापन
जीटीए 6 क्रेज
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
Grand Theft Auto 6: गेमिंग की दुनिया में कुछ ऐसे भी नाम है, जिनका सिर्फ गेमर्स ही नहीं, बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री इंतजार करती है। ऐसी ही एक नाम है ग्रैंड थेफ्ट ऑटो यानी की जीटीए। आज इसका छठा वर्जन दुनियाभर में लॉन्च हो गया है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं, कि रिलीज से पहले ही इसके प्री-ऑर्डर एक बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुके थे। इतना ही नहीं, गेम खेलने के लिए दुनिया की कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को पेड छुट्टी तक दे रही हैं। भारत में भी boAt जैसी कंपनियों ने इस ट्रेंड को अपनाया है। दिल्ली के गेमिंग कैफे में युवाओं का उत्साह भी इस गेम की लोकप्रियता की कहानी बयां कर रहा है।
ऐसे में एक सवाल जरूर उठता है कि आखिर जीटीए 6 में ऐसा क्या है, जिसके लिए लोग पेड लीव लेने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में..
रिलीज से पहले ही एक बिलियन डॉलर पार हुए प्री-ऑर्डर
विज्ञापन
ऐसे में एक सवाल जरूर उठता है कि आखिर जीटीए 6 में ऐसा क्या है, जिसके लिए लोग पेड लीव लेने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में..
विज्ञापन
रिलीज से पहले ही एक बिलियन डॉलर पार हुए प्री-ऑर्डर
- जीटीए 6 ने रिलीज से पहले ही बिक्री के मामले में बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया था। दुनियाभर में इसकी प्री-ऑडर्स एक बिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंच गए थे। यही वजह है कि इसे इतिहास के सबसे ज्यादा बिकने वाले एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट्स में शामिल होने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
- अब तक पूरी दुनिया में जीटीए सीरीज की 470 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। इसमें अकेले जीटीए 5 की ही 230 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स शामिल हैं। जीटीए 5 ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही एक बिलियन डॉलर की बिक्री का आंकड़ा छू लिया था। वहीं, जीटीए 6 ने रिलीज से पहले ही प्री-ऑर्डर में ही यह आंकड़ा पार कर लिया।
विज्ञापन
