फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   FCI Watchman Recruitment 2021 today November 19 is last date to apply for 380 haryana watchman posts

FCI Haryana Recruitment 2021: फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया हरियाणा में वॉचमैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन

Fri, 19 Nov 2021 03:25 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 19 Nov 2021 03:25 PM IST
सार

FCI Haryana Recruitment 2021: आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार एफसीआई हरियाणा भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं पास की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल रखी गई है।

विज्ञापन
FCI Watchman Recruitment 2021 today November 19 is last date to apply for 380 haryana watchman posts
FCI Haryana Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) हरियाणा में वॉचमैन के 380 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करनाचाहते हैं वह जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट fciharyana-watch-ward.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कुछ समय पहले ही जारी किया जा चुका है और आवेदन की प्रक्रिया 20 अक्तूबर 2021 से शुरू है। वॉचमैन के पदों पर जारी भर्ती में चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


एफसीआई भर्ती के लिए योग्यता
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार एफसीआई हरियाणा भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं पास की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल रखी गई है। आरक्षित वर्ग में आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग में आने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी और महिला वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा। उनके लिए आवेदन प्रक्रिया को नि:शुल्क रखा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करना होगा। 
विज्ञापन


एफसीआई हरियाणा वॉचमैन भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 20 अक्टूबर 2021
2. आवेदन की अंतिम तारीख- 19 नवंबर 2021
3. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 19 नवंबर 2021
4. भर्ती परीक्षा की तारीख- फिलहाल तय नहीं की गई है
5. शैक्षणिक योग्यता- 8वीं पास
6. उम्र सीमा- 18 से 25 वर्ष के बीच

एफसीआई हरियाणा वॉचमैन भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें  
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एफसीआई हरियाणा वॉचमैन भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट fciharyana-watch-ward.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 अक्तूबर 2021 से शुरू हैं और 19 नवंबर 2021 यानी केवल आज भर ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार जल्द से जल्द भर्ती के लिए आवेदन कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफसीआई हरियाणा वॉचमैन भर्ती 2021 चयन प्रक्रिया
एफसीआई  भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित और शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 120 बहुवैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, रिजनिंग और अंग्रेजी के प्रश्न होंगे। परीक्षा की समय-सीमा 90 मिनट की होगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा में प्रत्येक सवाल एक अंक का होगा और निगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed