फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   FCI Recruitment 2021 Food Corporation of India is giving government job opportunity to 8th pass, after selection canditates will get salary of Rs 64,000 Safalta

FCI Recruitment 2021: फूड कॉर्पोरेशन दे रहा 8वीं पास को सरकारी नौकरी का मौका, चयन के बाद मिलेगी 64,000 रुपये की सैलरी

Wed, 20 Oct 2021 02:05 PM IST
सुभाष कुमार Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 20 Oct 2021 02:05 PM IST
सार

FCI Recruitment 2021: फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया की पंजाब इकाई द्वारा वॉचमैन के 860 पदों पदों पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इन पदों के लिए 8वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। 
 

FCI Recruitment 2021 Food Corporation of India is giving government job opportunity to 8th pass, after selection canditates will get salary of Rs 64,000 Safalta
FCI Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने 860 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस संबंध में फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जारी नोफिकेशन के मुताबिक, ये भर्ती पंजाब के लिए है। इसके अंतर्गत वॉचमैन के पदों को भरा जाना है। कुल 860 पदों में सामान्य  वर्ग के 345, आर्थिक पिछड़ा वर्ग-86, अन्य पिछड़ा वर्ग- 180, अनुसूचित जाति के हिस्से में 249 पद हैं।



भर्ती में आवेदन करने की न्यूनतम शैक्षिणक योग्यता आठवीं पास निर्धारित है। खाद्य निगम द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में 11 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है जिसकी अंतिम तारीख 10 नवंबर है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को लॉस्ट डेट से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे उम्मीदवारों को तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले इस FREE Current Affairs - Download Now कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस कोर्स की मदद से अभ्यर्थी अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं। 


चयन प्रक्रिया 
एफसीआई पंजाब वॉचमैन भर्ती 2021 अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। इसमें जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स, रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा और संख्यात्मक योग्यता से संबंधित 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों पीएसटी और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल तैनाती दी जाएगी। 
विज्ञापन


सिलेक्शन के बाद मिलने वाली सैलरी 
भारतीय खाद्य निगम, पंजाब के जरिए आयोजित की जाने वाली वॉचमैन भर्ती में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने के बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को 23,300 रुपये से लेकर प्रतिमाह 64,000 तक की मासिक सैलरी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को ग्रेजुटी, यात्रा आरक्षण, मेडिकल बेनिफिट आदि जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। 


अब प्रतियोगी छात्रों की होगी फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही  सफलता द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर अपने प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को केवल अपने फोन पर अभी  Safalta-app डाउनलोड करना होगा। 

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed