ESIC SSO Mains 2022 Result: ईएसआईसी एसएसओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
ESIC SSO Mains 2022 Result Declared: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (SSO) के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 23 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ESIC SSO Mains 2022 Result Declared: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (SSO) दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम मंगलवार, दो अगस्त, 2022 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम और मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
ESIC SSO Mains Result: 1112 उम्मीदवारों ने लिया था भाग
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (SSO) के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 23 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। कुल 1,112 उम्मीदवारों को ईएसआईसी एसएसओ चरण-1 प्रारंभिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर चरण-2 मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ईएसआईसी एसएसओ भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 93 एसएसओ रिक्तियों को भरना है।
यह भी पढ़ें: Success Story: झुग्गी झोपड़ियों में पढ़ाते हुए बनीं UPSC टॉपर, अब सर्वश्रेष्ठ ट्रेनी IAS अफसर
ESIC SSO Mains 2022 Result: 153 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया
अब दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा 2022 के परिणाम आधार पर कुल 153 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये उम्मीदवार तीसरे चरण की कंप्यूटर कौशल परीक्षा और डिस्क्रिप्टिव परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। चरण-3 की कंप्यूटर कौशल और डिस्क्रिप्टिव परीक्षा 27 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाने वाली है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: Govt Jobs: संसद में बोली सरकार, अगले साल तक सशस्त्र बलों में मिलेंगी 84 हजार से ज्यादा नौकरियां
ESIC SSO Mains 2022 Result: यहां जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका
-
सबसे पहले ईएसआईसी की वेबसाइट esic.nic.in पर जाएं। -
अब यहां ईएसआईसी की रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। -
ईएसआईसी एसएसओ चरण-2 मुख्य परीक्षा 2022 परिणाम पर क्लिक करें। -
ईएसआईसी एसएसओ भर्ती रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें। -
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट के प्रिंट आउट लें।