फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Govt Jobs 84659 vacancies in armed forces, govt to fill it by Dec 2023, MoS Rai tells in LS

Govt Jobs: संसद में बोली सरकार, अगले साल तक सशस्त्र बलों में मिलेंगी 84 हजार से ज्यादा नौकरियां

Tue, 02 Aug 2022 05:00 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 02 Aug 2022 05:00 PM IST
सार

Govt Jobs Vacancies in Armed Forces: केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में जानकारी दी कि उसने दिसंबर 2023 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स की मौजूदा रिक्तियों को भरने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Govt Jobs 84659 vacancies in armed forces, govt to fill it by Dec 2023, MoS Rai tells in LS
CAPF Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Govt Jobs Vacancies in Armed Forces: केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र बलों में खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सरकार की ओर से 84 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में जानकारी दी कि उसने दिसंबर 2023 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स की मौजूदा रिक्तियों को भरने का फैसला किया है।

विज्ञापन

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि 31 जुलाई, 2022 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में कुल 84,659 रिक्तियां थीं। सरकार ने दिसंबर 2023 तक मौजूदा रिक्तियों को भरने का फैसला किया है।  उन्होंने आगे कहा कि कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 25,271 पदों को भरने के लिए परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी है। 

विज्ञापन

Jobs in Armed Forces:  किसमें कितने पद हैं खाली

कुल 84,659 रिक्तयों में से, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में अधिकतम 27,510 रिक्तियां हैं, इसके बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) में 23,435 रिक्तियां हैं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 11,765, सशस्त्र सीमा बल (SSB) में 11,143 रिक्तियां हैं।
राज्य मंत्री ने तीन लोकसभा सदस्यों के एक प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए कहा। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के निर्देशों के अनुसार 04 अक्तूबर, 2012 को जारी अधिसूचना के अनुसार, राय ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में 10 प्रतिशत रिक्तियां पूर्व सैनिकों के लिए सहायक कमांडेंट के स्तर तक आरक्षित हैं। 

Agniveer Vacancies in Armed Forces: चार साल की सेवा के बाद मिलेगा पहला बैच

इसके अलावा, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, सीएपीएफ और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) और राइफलमैन के पद पर भर्ती में अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी रिक्तियों के आरक्षण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। सैन्य बलों में चार साल की सेवा अवधि पूरी करने के बाद पूर्व अग्निवीर श्रेणी का पहला बैच भर्ती  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed