फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ESIC Nursing Officer Final Result 2025 Out: 1,893 Candidates Selected, 37 Posts Vacant

UPSC ESIC Nursing Officer: यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर का फाइनल रिजल्ट घोषित, 1893 अभ्यर्थी चयनित; 37 पद रहे खाली

Thu, 17 Jul 2025 01:19 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 17 Jul 2025 01:19 PM IST
सार

UPSC ESIC Nursing Officer Result: यूपीएससी ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 1893 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है, जबकि 37 पद योग्य दिव्यांग अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रह गए हैं।

विज्ञापन
ESIC Nursing Officer Final Result 2025 Out: 1,893 Candidates Selected, 37 Posts Vacant
UPSC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ESIC Nursing Officer Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए ESIC परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे upsc.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से परिणाम देख सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 1,930 रिक्तियों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 2,781 उम्मीदवारों को अंतिम जांच के लिए चुना गया है, जिनमें से 1,893 अभ्यर्थियों का चयन नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए किया गया है। आयोग ने मेरिट के आधार पर सफल उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन


इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों और पात्रता की जांच पूरी होने के बाद ही उन्हें नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए अंतिम रूप से नियुक्त किया जाएगा। आयोग ने सभी सफल अभ्यर्थियों को समय पर दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल चयनित उम्मीदवारों की संख्या

07 जुलाई 2024 को आयोजित यूपीएससी ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 3,321 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। लेकिन इनमें से 289 उम्मीदवारों ने DAF (Detailed Application Form) जमा नहीं किया, जिसके कारण उनकी उम्मीदवारी स्वतः अस्वीकृत कर दी गई।


वहीं 251 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अंतिम जांच के दौरान नियमों के अनुरूप नहीं पाई गई, इसलिए उन्हें भी अयोग्य घोषित कर दिया गया। 37 पद खाली रह गए क्योंकि जिन विशेष श्रेणियों (जैसे: पीएच-ओएच और पीएच-एमआई/एमडी) के लिए ये आरक्षित थे, उनमें कोई भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिला।

251 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी हुई रद्द

ESIC नर्सिंग ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया में कुल 3,032 उम्मीदवारों ने विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरा था। लेकिन दस्तावेज़ों की अंतिम जांच के बाद 251 उम्मीदवार अयोग्य पाए गए, जिनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई। इस छंटनी के बाद ही अंतिम रूप से पात्र उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई।

ESIC Nursing Officer Result: ऐसे देखें फाइनल रिजल्ट

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "What’s New" सेक्शन में जाएं।
  • "ESIC Nursing Officer Final Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट PDF फॉर्मेट में खुलेगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए होंगे।
  • अपना रोल नंबर PDF में सर्च करें।
  • चाहें तो भविष्य के लिए PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।

देखें आधिकारिक नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed