EMRS Recruitment 2025: टीचिंग और नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा तिथियां घोषित; 13, 14 और 21 दिसंबर को होगा एग्जाम
EMRS Recruitment 2025: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में 7267 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए ईएमआरएस भर्ती की लिखित परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर को होगी। ऑनलाइन आवेदन 23 अक्तूबर तक किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
EMRS Recruitment 2025: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। इस भर्ती में टीजीटी, पीजीटी, हॉस्टल वार्डन, महिला स्टाफ नर्स, प्रिंसिपल, लेखाकार, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट सहित कुल 7267 पदों पर भर्ती की जाएगी।
EMRS Recruitment Exam Dates: नोट करें परीक्षा की तिथियां
टियर-I परीक्षा निम्नलिखित तिथियों को आयोजित की जाएगी:
- 13 दिसंबर 2025
- 14 दिसंबर 2025
- 21 दिसंबर 2025
नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के बाद पोस्ट वाइज और शिफ्ट वाइज परीक्षा शेड्यूल जारी किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
ईएमआरएस भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं, जिनमें:
- लिखित परीक्षा (टियर-I और टियर-II)
- स्किल टेस्ट
- साक्षात्कार
- दस्तावेज सत्यापन
टियर I और टियर II दोनों स्तरों की लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद पद के अनुसार अलग-अलग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया
ईएमआरएस भर्ती के लिए आवेदन emrs.tribal.gov.in पर ऑनलाइन जारी हैं। टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए परीक्षा का आयोजन NESTS द्वारा किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है। यदि किसी उम्मीदवार के मार्क्स CGPA में हैं, तो उन्हें बोर्ड के फॉर्मूले अनुसार प्रतिशत में बदलकर विवरण भरना होगा। आवेदन फॉर्म में परीक्षा शहर का विकल्प नहीं है, यह सिस्टम द्वारा अलॉट किया जाएगा।
विशेष जानकारी: कंप्यूटर साइंस टीचर के पद के लिए B.Ed आवश्यक नहीं है, लेकिन भविष्य में पीजीटी पद पर प्रमोशन के लिए B.Ed होना अनिवार्य है।
आवेदन फीस
प्रिंसिपल
- महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग - 500
- अन्य सभी उम्मीदवार - 2500
पीजीटी व टीजीटी
- महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग - 500
- अन्य सभी उम्मीदवार - 2000
- नॉन टीचिंग स्टाफ
- महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग - 500
- अन्य सभी उम्मीदवार - 1500