ECHS Recruitment 2022: ईसीएचएस तमिलनाडु में विभिन्न पदों पर भर्तियां, 5 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख
ECHS Recruitment 2022: उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है। चूंकि आवेदन ऑफलाइन आमंत्रित किए गए हैं, इसलिए इसे जल्द से जल्द कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ECHS Recruitment 2022: सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) तमिलनाडु ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह भर्ती के आवेदन पत्र को आधिकारिक वेबसाइट echs.gov.in से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
ECHS Recruitment 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां
ECHS भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को चिकित्सा विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, दंत चिकित्सा अधिकारी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोग्राफर, लैब तकनीशियन, लैब सहायक, फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, और अन्य पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।
ECHS Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
चिकित्सा अधिकारी के लिए रिक्त पदों की संख्या- 21
पैरामेडिकल स्टाफ के लिए रिक्त पदों की संख्या- 33
नॉन- मेडिकल स्टाफ के लिए रिक्त पदों की संख्या- 24
ECHS Recruitment 2022: 9 मार्च तक कर दें आवेदन
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है। चूंकि आवेदन ऑफलाइन आमंत्रित किए गए हैं, इसलिए इसे जल्द से जल्द कर लें। आवेदन पत्र को भरकर उम्मीदवार Stn HQ (ECHS), Fort Saint George, Chennai – 09 के पते पर भेज दें।
ECHS Recruitment 2022: कैसे करना है आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट echs.gov.in पर जाएं।
2. अब यहां से संबंधित भर्ती के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट निकलवा लें।
3. अब आवेदन पत्र में मांगी जा रही सभी जानकारी को दर्ज करें और आवस्यक दस्तावेजों को अटैट कर दें।
4. अब आवेदन को पोस्ट के माध्यम से ऊपर बताए गए पते पर भेज दें।