RRC ER Vacancy 2025: रेलवे में ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती, 10वीं पास स्काउट्स और गाइड्स के लिए सुनहरा अवसर
Eastern Railway Recruitment 2025: पूर्वी रेलवे ने स्काउट्स एंड गाइड्स कोटे से ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 9 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक होंगे। 10वीं/12वीं पास अभ्यर्थी पात्र हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRC Eastern Railway Recruitment 2025: यदि आप स्काउट्स और गाइड्स से जुड़े हैं और भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी करने की चाह रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। पूर्वी रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC Eastern Railway) ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के अंतर्गत कुल 13 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती स्काउट्स और गाइड्स कोटे के अंतर्गत की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2025 से शुरू होकर 8 अगस्त 2025 तक चलेगी।
प्रमुख तिथियां
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 2 जुलाई 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 जुलाई 2025 सुबह 10 बजे
- आवेदन की अंतिम तिथि: 8 अगस्त 2025 शाम 6 बजे
- लिखित परीक्षा संभावित: अक्तूबर 2025 के दूसरे सप्ताह में
- दस्तावेज सत्यापन: परीक्षा परिणाम जारी होने के 10 दिन के भीतर शुरू होगा
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता:
ग्रुप C (लेवल 2) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं। हालांकि, यह न्यूनतम अंकों की शर्त अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पूर्व सैनिक (ESM), दिव्यांगजन (PwBD) और उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों पर लागू नहीं होगी। इसके अलावा, 10वीं पास उम्मीदवार जिनके पास आईटीआई (ITI) या एनएसी (NAC) प्रमाणपत्र है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
ग्रुप D (लेवल 1) पदों के लिए केवल 10वीं पास होना या 10वीं के साथ ITI/NAC प्रमाणपत्र आवश्यक होगा।
आयु सीमा:
उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी—OBC वर्ग को 3 वर्ष और SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य, OBC और EWS श्रेणी के पुरुषों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जिसमें से 400 रुपये लिखित परीक्षा में शामिल होने पर वापस कर दिए जाएंगे। वहीं, SC, ST, PwBD, महिला उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को सिर्फ 250 रुपये शुल्क देना होगा, जो परीक्षा में शामिल होने पर पूरा वापस कर दिया जाएगा। फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक अभ्यर्थियों को RRC Eastern Railway की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcer.org पर जाना होगा। वहां "Group C & D Scouts and Guides Quota Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा करें। भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखना न भूलें।