फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Eastern Railway Apprentice Recruitment 2024 in many divisions, registration starts today

Eastern Railway Recruitment 2024: ईस्टर्न रेलवे के कई डिवीजन में अप्रेंटिस का मौका, आज से पंजीकरण शुरू

Tue, 24 Sep 2024 11:51 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 24 Sep 2024 11:51 AM IST
सार

Eastern Railway recruitment 2024: ईस्टर्न रेलवे में 3115 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की विंडो आज से खुल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Eastern Railway Apprentice Recruitment 2024 in many divisions, registration starts today
रेलवे भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Eastern Railway recruitment 2024: ईस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आरआरबी ने इसकी जानकारी दी थी। इन पदों पर आज, 24 सितंबर से आवेदन शुरू हो रहे हैं। ईस्टर्न रेलवे के विभिन्न डिवीजनों पर 3115 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाएं।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क 

ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग कर किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Eastern Railway Apprentice Recruitment 2024 in many divisions, registration starts today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

पदों की संख्या

  • हावड़ा डिवीजन- 659 पद
  • लिलुआ वर्कशॉप- 612 पद
  • सियालदह डिवीजन- 440 पद
  • कांचरापाड़ा वर्कशॉप- 187 पद
  • मालदा डिवीजन- 138 पद
  • आसनसोल वर्कशॉप- 412 पद
  • जमालपुर वर्कशॉप- 667 पद
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी भी बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ कक्षा-10 या कक्षा-12 की परीक्षा पास होना चाहिए। एनसीवीटी और एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित व्यापार में राष्ट्रीय प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
आयुसीमा- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 वर्ष होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। आईटीआई में औसत अंकों के आधार पर किया जाएगा। 

ऐसे करें आवेदन

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाएं।
  2. आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी जानकारी भरें।
  4. अपनी यूनिट वरीयता चुनें।
  5. स्कैन किए गए फोटो, हस्ताक्षर और भर्ती से संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। 
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed