DU Recruitment 2023: लेडी इरविन कॉलेज में सहायक प्रोफेसर पद पर भर्ती, जानें कब-कैसे करें आवेदन
DU Recruitment 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इरविन कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेडी इरविन कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अप्रैल, 2023 या रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से तीन सप्ताह, जो भी बाद में हो तक है।
लेडी इरविन कॉलेज के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 65 रिक्तियों को भरा जाएगा। ये सभी पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं और अलग-अलग विषयों के लिए हैं। इनके लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
लेडी इरविन कॉलेज के इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक किया होना चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी नेट की परीक्षा भी पास की हो।
वेतन
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवार की सैलरी लेवल 10 के मुताबिक महीने के 57700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये तक है। इस भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को कॉलेज या फिर दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।