इन 50 सरकारी नौकरियों के लिए आज है आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें छूट न जाए मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 सरकारी नौकरियों के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार जल्द ही इन नौकरियों के लिए अपना आवेदन कर दें। ये नौकरियां तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने निकाली हैं और अलग-अलग पदों के लिए हैं। ये नौकरियां जूनियर असिस्टेंट, जूनियर इंस्ट्रक्टर से लेकर साइंटिफिक अस्सिटेंट तक विभिन्न पदों के लिए हैं। आप इन नौकरियों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए तकनीकी शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ये सभी नौकरियां असम के लिए हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आधिकारिक वेबसाइट
dte.assam.gov.in
इन सरकारी नौकरियों के लिए आपको असम तकनीकी शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अप्लाई करना होगा। इन नौकरियों में पदों के हिसाब से अलग-अलग वेतन तय किया गया है। इन नौकरियों पर अभ्यर्थी का चुनाव लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। 18 से लेकर 38 साल तक की उम्र के अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-तेलंगाना राज्य सेवा आयोग ने इन भर्ती परीक्षाओं की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की, ये रहा डायरेक्ट लिंक
जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए 15 नौकरियां निकली हैं और सैलरी 14000 – 60500 रुपये प्रति महीने मिलेगी। इसी तरह जूनियर इंस्ट्रक्टर पद के लिए 25 रिक्तियां निकली हैं और ग्रेड पे 6800 रुपये है। यानी की इन पदों पर चयन होने वाले उम्मीदवार को हर महीने उसके पद के हिसाब से 14000 – 60500 रुपये मिलेंगे। इसी तरह साइंटिफिक असिस्टेंट (फिजिक्स) के लिए पांच पद और कैमेस्ट्री के लिए भी पांच पद पर रिक्तियां निकली हैं।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें