फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB Recruitment 2022 Registration to END Soon for Apply Online for 500+ TGT and Other Posts

DSSSB Recruitment 2022: 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्दी करें

Fri, 26 Aug 2022 01:54 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 01:54 PM IST
सार

DSSSB Recruitment 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 547 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
DSSSB Recruitment 2022 Registration to END Soon for Apply Online for 500+ TGT and Other Posts
DSSSB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DSSSB Recruitment Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से केंद्रशासित प्रदेश के विभिन्न विभागों / स्थानीय / स्वायत्त निकायों के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल 27 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका पूरा विवरण...

विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 547 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन चयन टियर वन / टू टियर परीक्षा योजना और जहां कहीं लागू हो, स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की उम्मीदवारों को 100 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों को छूट दी गई है। शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें- DSSSB Notification

विज्ञापन
विज्ञापन

DSSSB Recruitment: रिक्तियों का विवरण

  • मैनेजर (अकाउंट्स)- 2
  • उप प्रबंधक (लेखा) - 18
  • जूनियर लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर- 7
  • असिस्टेंट स्टोर कीपर- 5
  • स्टोर अटेंडेंट- 6
  • लेखाकार- 1
  • टेलर मास्टर- 1
  • प्रकाशन सहायक- 1
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)- 364
  • प्रशिक्षित स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)- 142
विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • सबसे पहले दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  • अब प्रोफाइल बनाने के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म को पूरा करें।
  • पोर्टल पर लॉग इन करें और योग्यतानुसार इच्छुक पद के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed