फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB MTS Admit Card 2026 Released for 714 Posts, Download Hall Ticket Now at Official Website Before Exam Day

DSSSB MTS Admit Card: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया एमटीएस भर्ती का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 13 Feb 2026 08:26 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 13 Feb 2026 08:26 PM IST
सार

DSSSB MTS Admit Card 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने एमटीएस भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 714 पदों के लिए होने वाली परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सभी विवरण जरूर चेक कर लें।
 

विज्ञापन
DSSSB MTS Admit Card 2026 Released for 714 Posts, Download Hall Ticket Now at Official Website Before Exam Day
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

DSSSB MTS 2026 Admit Card: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के जरिए दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 714 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड में क्या-क्या विवरण चेक करें?

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई जानकारी जरूर जांचनी चाहिए:

 
  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता


अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

वैकेंसी डिटेल्स

डीएसएसएसबी ने एमटीएस पद के लिए कुल 714 रिक्तियां घोषित की हैं। कैटेगरी के अनुसार पदों का वितरण इस प्रकार है:

 
  • जनरल: 302 पद
  • ओबीसी: 212 पद
  • एससी: 70 पद
  • एसटी: 53 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 77 पद


यह सभी पद पे लेवल-1 के तहत भरे जाएंगे और चयन लिखित परीक्षा व दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा शामिल होगी। परीक्षा में कुल 200 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, जो 200 अंकों के होंगे और पेपर की अवधि दो घंटे तय की गई है। प्रश्न सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा से पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'LINK TO DOWNLOAD E-ADMIT CARD' पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।


उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़े सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें और रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed