DSSSB Librarian Vacancy 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) ने लाइब्रेरियन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और अंतिम तिथि 7 फरवरी 2025 रात 11 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
2 of 6
DSSSB Librarian Vacancy 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट में लाइब्रेरियन पदों पर रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट में सामान्य वर्ग के लिए 5 और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 1 रिक्त पद शामिल है। वहीं डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट (फैमिली कोर्ट) में सामान्य वर्ग के लिए 1 पद शामिल है।
3 of 6
DSSSB Librarian Eligibility
- फोटो : Amar Ujala Graphics
योग्यता
लाइब्रेरियन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री भी होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
4 of 6
DSSSB Librarian Salary
- फोटो : Amar Ujala Graphics
सैलरी
इन पदों पर चयनित सभी उम्मीदवारों को हर महीने पे लेवल-6 के आधार पर 35,400 रुपये से लेकर 1 लाख 12 हजार 400 रुपये की सैलरी दी जाएगी।
5 of 6
आवेदन शुल्क
- फोटो : freepik
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, PwBD और एक्स-सर्विसमैन को आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।