DSSSB Admit Card 2022: डीएसएसएसबी ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया, ऐसे डाउनलोड करें
DSSSB Admit Card 2022: यह प्रवेश पत्र विभिन्न पदों पर भर्ती की टीयर-1 परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 7 मार्च, 2022 से लेकर 22 मार्च, 2022 तक किया जाएगा।
विस्तार
DSSSB Admit Card 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सहायक शिक्षक (प्राथमिक), सहायक इंजीनियर (AE), सुरक्षा पर्यवेक्षक, जेई (इलेक्ट्रिकल) जेई (ईलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ), फार्मासिस्ट, सहायक निदेशक, प्रयोगशाला अटेंडेंट और कारपेंटर (द्वितीय श्रेणी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही टीयर-1 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवारों को इसके लिए अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज करना होगा।
DSSSB Admit Card 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
यह प्रवेश पत्र विभिन्न पदों पर भर्ती की टीयर-1 परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 7 मार्च, 2022 से लेकर 22 मार्च, 2022 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती की टीयर-1 परीक्षा में सफल होंगे उन्हें टीयर-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
DSSSB Admit Card 2022: कैसै डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इस चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।