फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DRDO SSPL Recruitment 2025: Apply for Project Assistant & MTS Posts, Salary up to ₹30,000

DRDO SSPL Vacancy: बिना लिखित परीक्षा 30000 तक वेतन वाली नौकरी; 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए मौका

Mon, 22 Sep 2025 04:26 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 22 Sep 2025 04:26 PM IST
सार

DRDO SSPL Recruitment 2025: अगर आप साइंस या इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो डीआरडीओ में आपके लिए शानदार अवसर है। साइंस-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स, डिप्लोमा और 12वीं पास वालों के लिए 14 पदों पर भर्ती होनी है। चयन बिना लिखित परीक्षा, साक्षात्कार के आधार पर होगा। 
 

विज्ञापन
DRDO SSPL Recruitment 2025: Apply for Project Assistant & MTS Posts, Salary up to ₹30,000
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X / @SpokespersonMoD

विस्तार

DRDO SSPL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की Solid State Physics Laboratory (SSPL) ने भर्ती का ऐलान किया है, जिसमें उम्मीदवारों को लंबी लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा।

विज्ञापन

DRDO SSPL Vacancy Details: कुल 14 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 14 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I के 12 पद, प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II का 1 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) का 1 पद शामिल है। यानी सबसे ज्यादा अवसर प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I के लिए उपलब्ध हैं। यह भर्ती खासकर साइंस और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता

इस भर्ती में योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I के लिए उम्मीदवार के पास साइंस या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। वहीं प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II पद के लिए आईटीआई या डिप्लोमा की डिग्री मांगी गई है, जो इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन या कंप्यूटर साइंस शाखाओं में होनी चाहिए। मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है और इसके साथ-साथ टाइपिंग तथा बेसिक कंप्यूटर नॉलेज होना अनिवार्य है। इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I : साइंस या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री
  • प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II : आईटीआई या डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रुमेंटेशन/कंप्यूटर साइंस)
  • एमटीएस : 12वीं पास, साथ ही टाइपिंग और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज अनिवार्य
विज्ञापन

वेतनमान

वेतनमान की बात करें तो प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I को 30,000 रुपये प्रति माह, प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II को 26,000 रुपये प्रति माह और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) को 22,000 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। यह सैलरी पूरी तरह कॉन्सॉलिडेटेड होगी, यानी इसमें किसी भी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता शामिल नहीं होगा।

  • प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I : 30,000 रुपये प्रतिमाह
  • प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II : 26,000 रुपये प्रतिमाह
  • एमटीएस : 22,000 रुपये प्रतिमाह

आवेदन और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन नहीं करना है। इच्छुक अभ्यर्थी सीधे 26 सितंबर 2025 को डीआरडीओ एसएसपीएल के कार्यालय में जाकर वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in. पर देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed