फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DMRC Recruitment 2024: apply for Manager and Assistant Manager pots, check details here

Delhi metro Job: दिल्ली मेट्रो में निकली रिटायर्ड लोगों के लिए भर्ती; 87 हजार तक मिलेगा वेतन, अभी भर दें फॉर्म

Sat, 16 Nov 2024 09:29 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 16 Nov 2024 09:29 AM IST
सार

Delhi metro Jobs: नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद खाली बैठें लोगों के लिए शानदार मौका है, क्योंकि दिल्ली मैट्रो में निकली भर्ती केवल उन्हीं लोगों के लिए हैं। हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 

विज्ञापन
DMRC Recruitment 2024: apply for Manager and Assistant Manager pots, check details here
दिल्ली मेट्रो में भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और पात्र   उम्मीदवार दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 3 दिसंबर, 2024 है।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के जरिए दिल्ली मेट्रो में मैनेजर (Land) Post Code: 01/ML और असिस्टेंट मैनेजर (Land) Post Code: 02/AM/L के पद पर चयन किया जाएगा।

आवेदकों का चयन डीएमआरसी के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार और मेडिकल फिटनेस परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 87,800 रुपये वेतन दिया जाएगा। वहीं असिस्टेंट मैनेजर को 68,300 रुपये हर महीने वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्तियां
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इस भर्ती अभियान के माध्यम से मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 3 पदों को भरेगा। डीएमआरसी भर्ती 2024 के लिए कार्यकाल की अवधि प्रारंभ में 01 वर्ष की होगी, जिसे आवश्यकतानुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • DMRC की आधिकारिक वेबसाइट (delhimetrorail.com) पर जाएं।
  • एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
  • आवेदन पत्र को सही ढंग से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करें।
  • आवेदन पत्र को नीचे दिए निम्नलिखित पते पर जमा कर दें।
  • महाप्रबंधक/परियोजना (मानव संसाधन)
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन,
  • बाराखंभा रोड, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed