फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DMER Recruitment 2025: Over 1100 Vacancies Announced in Medical Sector – Apply Now

DMER Jobs: मेडिकल सेक्टर में सुनहरा मौका! DMER में निकली 1100+ वैकेंसी, वेतन एक लाख 22 हजार तक; जानें डिटेल

Sat, 21 Jun 2025 04:22 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 21 Jun 2025 04:22 PM IST
सार

DMER Vacancy: मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने 1100 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
DMER Recruitment 2025: Over 1100 Vacancies Announced in Medical Sector – Apply Now
DMER Recruitment - फोटो : freepik

विस्तार

DMER Recruitment: डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (DMER) ने लैबोरेटरी असिस्टेंट, ड्राइवर, टेक्निकल स्टाफ सहित कुल 1107 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार DMER की आधिकारिक वेबसाइट www.med-edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, बीएससी, एमएससी, एमकॉम, एमए या एमएसडब्ल्यू जैसी योग्यताएं होनी चाहिए। जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी योग्यता का पूरा विवरण नोटिफिकेशन में जरूर पढ़ें।

ड्राइवर पद के लिए खास शर्त यह है कि उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और हैवी व्हीकल चलाने का अनुभव भी जरूरी है। आवेदन के समय इनसे जुड़े दस्तावेज देना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन

इस भर्ती के तहत विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें लाइब्रेरियन, डाइटीशियन, ऑफिसर और एक्सपर्ट जैसे वरिष्ठ पद शामिल हैं, जिन पर चयनित उम्मीदवारों को 38,600 से 1,22,800 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा असिस्टेंट लाइब्रेरियन, फार्मासिस्ट और डेंटल एक्सपर्ट पदों के लिए 29,200 से 92,300 रुपये प्रति माह तक का वेतनमान तय किया गया है।

वहीं, लैबोरेटरी असिस्टेंट और एक्स-रे असिस्टेंट पदों के लिए 21,700 से 69,100 रुपये प्रति माह वेतन निर्धारित है। लाइब्रेरी असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), टाइपिस्ट और ड्राइवर जैसे ग्रुप C स्तर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।  

आवेदन शुल्क (Application Fee)

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जिनमें आधार कार्ड, सिग्नेचर, पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर पद हेतु), संबंधित पद की डिग्री या डिप्लोमा, वोटर आईडी और एक सक्रिय मोबाइल नंबर शामिल हैं। सभी दस्तावेज स्पष्ट और मान्य प्रारूप में होने चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट www.med-edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Recruitment 2025 Group C पोस्ट" या करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और सबमिट करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed