फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   delhi police housing corporation limited dpcl invited application for junior engineer, accounts officer, computer operator posts, last date to apply is 14 december 2021 know details here 

Delhi Police Recruitment 2021 : दिल्ली पुलिस में सिविल-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों के लिए भर्ती, 25 से 40 हजार रुपये तक है वेतन

Mon, 29 Nov 2021 04:35 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 04:35 PM IST
सार

Delhi Police Recruitment 2021 :  दिल्ली पुलिस की तरफ से दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड(डीपीसीएल) के तहत पांच पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। इस आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.nic.in पर जाएं।
 

विज्ञापन
delhi police housing corporation limited dpcl invited application for junior engineer, accounts officer, computer operator posts, last date to apply is 14 december 2021 know details here 
सरकारी नौकरी 2021: दिल्ली पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उनके सपने सच हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस में सिविल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कर चुके अनुभवी युवाओं को नौकरियों के मौके मिल रहे हैं। दिल्ली पुलिस के दिल्ली पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड(डीपीसीएल) ने पांच पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर इंजीनियर (क्यू, एस व सी), अकाउंट्स अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 14 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों में से प्रत्येक पद पर एक उम्मीदवार की आवश्यकता है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.nic.in पर जाना होगा।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए जरूरी योग्यता

1. जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए बीटेक/बीई (सिविल) डिग्री या डिप्लोमा इंजीनियरिंग (सिविल) के साथ 3 वर्ष का निर्माण कार्य में अनुभव होना चाहिए।
2. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए बीटेक/बीई (इलेक्ट्रिकल ) डिग्री या डिप्लोमा इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) के साथ 3 वर्ष का इलेक्ट्रिक के क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. जूनियर इंजीनियर (क्यू, एस व सी)  बीटेक/बीई (सिविल/सर्वे ) डिग्री या डिप्लोमा इंजीनियरिंग (सिविल/सर्वे) के साथ सिविल/सर्वे क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
4. अकाउंट्स अधिकारी के लिए एमबीए/एमकॉम होना चाहिए। साथ ही अकाउंट्स के क्षेत्र में तीन साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। 
5. कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर आवेदन करने के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही 6 महीने का इस कार्य क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए।

कैसे करें आवेदन? 
उम्मीदवार दिए गए दिशा निर्देशों के तहत दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.nic.in से जानकारी जुटाकर दिए गए दिए गए प्रारूप में मेल से या खुद दिल्ली पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक विशेष आयुक्त रोबिन हिबू के दफ्तर पर जाकर आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। दफ्तर में जाकर आवेदन पत्र जमा करने का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।


कितना मिलेगा वेतन 
जूनियर इंजीनियर - 35 हजार रुपये प्रति माह
अकाउंट्स ऑफिसर - 40 हजार रुपये प्रति माह
कंप्यूटर ऑपरेटर - 25 हजार रुपये प्रति माह

हेड कांस्टेबल चयन की सूची जारी
इस भर्ती के अलावा दिल्ली पुलिस ने पदोन्नति हेड कांस्टेबल (कार्यपालक) 2020 के परिणाम जारी करते हुए चयनित उम्मीदवारों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट  delhipolice.nic.in में जारी कर दी है। इस वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर साझा किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed