फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi Metro Recrutiment 2024 for supervisor and other posts; Salary Up To Rs 72,600

Delhi Metro Vacancy 2024: डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए दिल्ली मेट्रो में भर्ती, 70 हजार तक मिलेगी सैलरी

Sat, 19 Oct 2024 06:40 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2024 06:40 PM IST
सार

DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। जिन उम्मीदवारों ने अनुसंशित विषयों में तीन वर्षीय डिप्लोमा किया है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने पर 70 हजार तक सैलरी मिलेगी।
 

विज्ञापन
Delhi Metro Recrutiment 2024 for supervisor and other posts; Salary Up To Rs 72,600
दिल्ली मेट्रो में भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Delhi Metro Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से सुपरवाइजर (S&T), जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (ASE), सेक्शन इंजीनियर (SE) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर है और भर्ती अभियान का लक्ष्य नौ पदों को भरना है।

विज्ञापन

पात्रता एवं आयु मानदंड

आवेदकों के पास निम्नलिखित विषयों में से किसी एक में तीन वर्षीय नियमित डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए:

  • इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 
  • आईटी या कंप्यूटर विज्ञान 
  • इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 


डिप्लोमा में न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष CGPA आवश्यक है। आवेदक की आयु 55 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को पद के आधार पर 50,000 रुपये से 72,600 रुपये के बीच मासिक वेतन मिलेगा।

प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष है और PRCE के आधार पर न्यूनतम आयु सीमा 55 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा, जिसके बाद मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक डीएमआरसी अधिसूचना में दिए गए फॉर्म को पूरा करके और निम्नलिखित तरीकों से अपना आवेदन ईमेल के माध्यम से या पोस्ट के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

  • ईमेल से आवेदन करने के लिए इस ईमेल पर आवेदन पत्र भेजें: career@dmrc.org
  • डाक के माध्यम से आवेदन करने के लिए उम्मीदवार अपना आवेदन कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली को भेजें।


अभ्यर्थी की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी, अभ्यर्थी की नियुक्ति 05 वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी, विशेष मामलों में 07 वर्ष की अवधि की संभावना के साथ , अथवा सेवानिवृत्ति की तिथि तक , जो भी पहले हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed