Delhi HC Judicial Service Main Exam: न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
Delhi HC Judicial Service Main Exam 2023: दिल्ली उच्च न्यायालय ने न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
Delhi HC Judicial Service Main Exam 2023: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक परिक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 53 रिक्तियों को भरना है।
दिल्ली न्यायपालिका 2024 मुख्य परीक्षा 9 मार्च 2024 और 10 मार्च 2024 को निर्धारित की गई थी, अब यह 30 मार्च 2024 और 31 मार्च 2024 को निर्धारित की गई है।
प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। परिणाम मार्च को घोषित किए गए थे और कुल 554 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 53 रिक्तियों को भरना है।
Delhi HC Judicial Service Main Exam 2023: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा और मौखिक परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
Delhi HC Judicial Service Main Exam 2023: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध सार्वजनिक सूचना-भर्ती परिणाम पर जाएं।
इसके बाद 'दिल्ली न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित) - 2023 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करें।
अब पीडीएफ में डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
एक प्रति डाउनलोड करें और एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।