Delhi Constable Exam 2022: इस तारीख तक जारी होंगे एडमिट कार्ड? जानिए इन भर्तियों में कैसे मिल सकती है सफलता
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल की भर्तियों का CBT अक्तूबर में कराया जा सकता है। इस फेज में सफल उम्मीदवारों को ही अगले चरण के लिए बुलाया जा सकता है।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा इस वक्त दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियां आयोजित की जा रही हैं और इन तीनों के लिए पहले चरण की परीक्षा अक्तूबर महीने में आयोजित की जानी है। दरअसल आयोग द्वारा आयोजित की जा रही हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच होगी। वहीं हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंटवायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों के लिए यह परीक्षा 27 और 28 अक्तूबर 2022 को तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों के लिए 21 अक्तूबर 2022 को होगी। इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले दी जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इनसे जुड़े अपडेट्स के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय मे इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable - Ebook - Downlode Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
इनमें कैसे हासिल कर सकते हैं सफलता :
दिल्ली पुलिस में निकली कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की इन तीनों भर्तियों के लिए परीक्षा के आयोजन में अभी तकरीबन डेढ़ महीने का समय बचा है। इनमें सफल होने के लिए यह जरूरी है कि आप इस बचे हुए समय का सही ढंग से उपयोग करें। आप अपनी क्षमताओं और सभी विषयों में अपनी पकड़ को देखते हुए एक रूटीन बनाये और उसके हिसाब से तैयारी करें। साथ ही इनमें सफलता हासिल करने के लिए आप प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से अभ्यास जरूर करें। परीक्षा में सफल होने के लिए आपने जिन चीजों की पढ़ाई की है उनका रिवीजन करना भी अत्यंत आवश्यक है। इसलिए आप जो भी पढ़ाई करते हैं उनके नोट्स बनाइये। तैयारी के अंतिम दिनों में ये नोट्स रिवीजन करने में आपकी काफी सहायता करेंगे। आप इन भर्तियों की बेहतर तैयारी के लिए सफलता द्वारा शुरू किए गए खास Delhi Police Constable की भी सहायता ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में इनकी बेहतर तैयारी कर सकते हैं।
इन बातों का भी रखें ख्याल :
इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि CBT के साथ उन्हें फिजिकल टेस्ट्स और अन्य टेस्ट्स में भी हिस्सा लेना होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को इनसे जुड़े सभी चरणों के टेस्ट्स को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए। गौरतलब है कि कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल की CBT में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट और इसके बाद 25 अंको के टाइपिंग टेस्ट तथा चौथें चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। वहीं कॉन्स्टेबल ड्राइवर की भर्ती में अभ्यर्थियों को CBT के बाद फिजिकल टेस्ट्स (PE&MT) और इसके बाद तीसरे चरण में ट्रेड टेस्ट तथा चौथे एवं अंतिम चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन में हिस्सा लेना होगा। वहीं हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के पदों पर होने वाली भर्ती में CBT के बाद अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा में फिजिकल टेस्ट्स(PE&MT) और तीसरे चरण की परीक्षा में ट्रेड टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को आखिरी चरण की परीक्षा में इंग्लिश वर्ड प्रोसेसिंग टेस्ट तथा बेसिक कंप्यूटर फंक्शन्स टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।