फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DEE Assam teacher recruitment 2025 notice out at dee.assam.gov.in; Apply for 4,500 posts from February 15

Teaching Jobs: लोअर और अपर प्राइमरी शिक्षक के 4500 पदों पर भर्ती, सीटेट पास किया है तो कर सकेंगे आवेदन

Thu, 09 Jan 2025 08:35 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 09 Jan 2025 08:35 PM IST
सार

DEE Assam Teacher Recruitment 2025: शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है! लोअर प्राइमरी (LP) और अपर प्राइमरी (UP) स्कूल शिक्षकों के कुल 4,500 पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती से जुड़ा विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
DEE Assam teacher recruitment 2025 notice out at dee.assam.gov.in; Apply for 4,500  posts from February 15
DEE Assam Teacher Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

DEE Assam Recruitment 2025: प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (DEE), असम ने लोअर प्राइमरी (LP) और अपर प्राइमरी (UP) स्कूल शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली है। निदेशालय ने दोनों पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कीं हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 4,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होगी और 31 मार्च को dee.assam.gov.in. पर समाप्त होगी।

विज्ञापन

DEE Assam Teacher Vacancy: पदवार रिक्ति विवरण

जारी नोटिस के अनुसार, लोअर प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल शिक्षकों के कुल 4,500 पदों पर भर्ती होनी है। घोषित कुल रिक्तियों में से 2,900 रिक्तियां निम्न प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद के लिए हैं और 1,600 रिक्तियां उच्च प्राथमिक (यूपी) विद्यालयों में सहायक अध्यापक, विज्ञान शिक्षक और हिंदी शिक्षक पदों के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

DEE Assam teacher recruitment 2025 notice out at dee.assam.gov.in; Apply for 4,500  posts from February 15
DEE Assam Recruitment 2025 Notices - फोटो : Official Website (@dee.assam.gov.in.)

DEE Assam Teacher Recruitment Eligibility: असम शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता मानदंड

  • जिन उम्मीदवारों ने असम शिक्षक पात्रता परीक्षा (ATET) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) (एलपी या यूपी स्कूलों के लिए, पद के अनुसार) पास की है, वे आवेदन कर सकते हैं।
  • CTET या ATET की भाषा 1 या भाषा 2 उस स्कूल के शिक्षण माध्यम से मेल खानी चाहिए, जहां वे आवेदन करना चाहते हैं।
  • अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी को कम से कम 18 वर्ष तथा अधिक से अधिक 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • 1 जनवरी, 2021 के बाद दो से अधिक जीवित बच्चों वाले व्यक्ति (एकल या एक से अधिक भागीदारों से) इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं।
  • डीईई असम प्रत्येक जिले और श्रेणी के लिए अलग-अलग मेरिट सूची प्रकाशित करेगा।

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता मानदंडों की जांच कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed